भारत के खिलाफ नेपाल PM ओली का इस्तेमाल करने की फिराक में पाकिस्तान और चीन, जानें इमरान की नई चाल
नई दिल्ली। एक कहावत है कि 'दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है', हमें अक्सर अपने आस-पास ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाते हैं। चाहे राजनीति हो या अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा यह पंक्तियां हर जगह सटीक बैठती है। इस कहावत का पर्याय अगर हम पाकिस्तान को कहें तो गलत नहीं होगा। भारत के खिलाफ हमेशा पाकिस्तान ने चीन का साथ दिया है और अब वह नेपाल को भी अपनी टोली में शामिल करना चाहता है। इसी के चलते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खाने ने नेपाल पीएम को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

नेपाल के पीएम ने भारत पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि नेपाल ने भारत के कुछ क्षेत्रों पर अपना दावा पेश करते हुए उसे नेपाल के राष्ट्रीय मैप में भी शामिल कर लिया है, हालांकि भारत ने नेपाल के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत उनकी पार्टी में विद्रोह करवा रहा है और मुझे कुर्सी से हटाना चाहता है। केपी शर्मा ने कहा, भारत के चलते वह सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर खुद को अलग-थलग पा रहे हैं।
Recommended Video

नेपाल के साथ दोस्ती गहरी करना चाहते हैं इमरान
नेपाल के पीएम केपी शर्मा के इस आरोप के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें अपना समर्थन देने का फैसला किया है। मालूम हो कि भारत के साथ तनाव के चलते पाकिस्तान इन दिनों चीन के साथ मिलकर नेपाल से अपनी दोस्ती को गहरा करने की कोशिश कर रहा है। चीन के साथ पाकिस्तान को दोस्ती जग जहिर है, पीओके में चीन और पाकिस्तान मिलकर कई प्रोजेक्ट पर काम भी कर रहे हैं, जिसका भारत ने हमेशा विरोध किया है।

ओली की पार्टी खुद चाहती है उनका इस्तीफा
बता दें कि भारत के साथ तनाव बढ़ाने और विवादित नक्शा संसद में पास करवाने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। विपक्ष के बाद उनके अपने ही उनसे बुरी तरह नाराज हो गए हैं। मंगलवार को इन सब मामलों को लेकर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उनकी अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं ने उनसे इस्तीफा मांग लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आज पीएम ओली ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। नेपाली मीडिया के मुताबिक स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों ने ओली से कहा कि भारत ही नहीं उनकी पार्टी खुद उनसे इस्तीफा मांग रही है।
यह भी पढ़ें: भारत के बाद अमेरिका ने दिया चीन को बड़ा झटका, Huawei और ZTE पर लगाया बैन
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
US Iran जंग में पिस रहा पाकिस्तान, सरकार ने दाम बढ़ाने को दी मंजूरी, क्या होगा नया भाव? -
बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हिमोफीलिया-थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, मरीजों को मिलेगी मुफ्त सुविधा -
बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन, IGIMS ने रचा इतिहास -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IPL ने किया 2 साल के लिए बैन, अब पाकिस्तान पहुंचा यह खिलाड़ी! बीच सीजन में हुई PSL में एंट्री?












Click it and Unblock the Notifications