जुमे की रात पाकिस्तान के 26 एयरक्राफ्ट्स ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 30 से अधिक लोगों की मौत
काबुल, अप्रैल 16। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के दो शहरों पर एयरस्ट्राइक कर दी है। इस हवाई हमले में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात को पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट्स ने अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांत पर हवाई हमले किए। स्थानीय लोगों ने बताया है कि पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट्स ने खोस्त प्रांत के स्पुर्रा जिले के की गांवों में तबाही मचाई है।

करीब 26 एयरक्राफ्ट्स ने किया हमला
इन हमलों की पुष्टि तालिबान के प्रवक्ताओं की ओर से भी की गई है। खोस्त प्रांत के अधिकारियों ने कहा है कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार रात को पेसा मीला और मीर सफर इलाकों में हमले किए, जिसमें 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि इस एयरस्ट्राइक में करीब 25-26 पाकिस्तानी विमानों का इस्तेमाल किया गया था। इस हमले में अभी घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
अफगानिस्तान के मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई प्रत्यक्षदर्शियों और मीडिया रिपोर्ट्स के दावों से पता चलता है कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार को दो प्रांतों में हवाई हमले किए। हालांकि अभी अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं आया है। वहीं पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शुक्रवार रात किए गए ऑपरेशन में कई सरकार विरोधी आतंकियों को मार गिराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications