पाकिस्तान में चरम पर एयरलाइंस संकट, पैसे जुटाने के लिए एयरक्राफ्ट और मकानों को रखा गया गिरवी

इमरान खान सरकार ने पाकिस्तानी एयरलाइंस की बिल्डिंग और कई एयरक्राफ्ट को 20 सालों के लिए गिरवी रख दिया है।

इस्लामाबाद, जुलाई 16: पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जहां की सरकार देश के बिल्डिंग्स को गिरवी लगा रही है, ताकि पैसे आएं। दुनिया का चौधरी बनने की चाहत रखने वाले पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति क्या है, ये जानकर शायद आप हैरान हो जाएंगे, कि पाकिस्तानी एयरलाइंस, जिसे पाकिस्तानी गर्व बताते हैं, वो ग्राउड पर आ चुका है और आसमान में पीआईए तभी उड़ान भर पाएगी, जब उसके पास पैसे हों। लिहाजा, पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी एयरलाइंस के कई एयरक्राफ्ट समेत बिल्डिंग को भी गिरवी लगा दिया है।

एयरक्राफ्ट और बिल्डिंग गिरवी

एयरक्राफ्ट और बिल्डिंग गिरवी

पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई न्यूज के मुताबिक इमरान खान सरकार ने पाकिस्तानी एयरलाइंस एयरक्राफ्ट को गिरवी रख दिया है। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 20 अरब रुपये का कर्ज जुटाने के लिए सुकुक बांड जारी करने का फैसला किया है। एआरवाई न्यूज से संबंधित सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान के नेशनल विमान की बिल्डिंग और अन्य संपत्तियों को 20 अरब रुपये के ऋण के लिए गिरवी रखा जाएगा और जिसमें 5 अरब रुपये का ग्रीन शू विकल्प शामिल है।

10 साल के लिए गिरवी विमान

10 साल के लिए गिरवी विमान

एआरवाई न्यूज के मुताबिक दस साल की अवधि वाले सुकुक को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) में लिस्टेड किया जाएगा और पाकस्तानी एयरलाइंस इस कर्ज का इस्तेमाल अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। मार्च में पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 साल से 30 साल के बीच की समय सीमा और छह प्रतिशत से 8.87 प्रतिशत के बीच ब्याज दर के साथ तीन अलग-अलग यूरोबॉन्ड शुरू किए थे। 6 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ शुरू किया गया पांच साल का यूरोबॉन्ड एक बिलियन डॉलर प्राप्त करने में सक्षम था, जबकि 10 साल की अवधि के लिए 7.73 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ एक अन्य बॉन्ड यूएस एक बिलियन डॉलर प्राप्त करने में सक्षम था। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 30 साल के यूरो बॉंड के जरिए 8.87 प्रतिशत ब्याज पर देकर 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

इमरान ने कर्ज के दलदल में डुबोया

इमरान ने कर्ज के दलदल में डुबोया

पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 'जब से इमरान खान ने पाकिस्तान की सत्ता संभाली है, तब से हर साल पाकिस्तान के विदेशी कर्ज में 4.74 ट्रिलियन रुपये कर्ज का इजाफा हो रहा है। वहीं, इमरान खान ने जब पाकिस्तान की सत्ता संभाली थी, उस वक्त पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 313 बिलियन डॉलर की थी वहीं, अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था घटकर 296 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, पाकिस्तान में लोगों की खरीदने की क्षमता भी 13 फीसदी कम हो गई है। वहीं, इमरान खान ने जब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था संभाला था, तब पाकिस्तान का वित्तीय घाटा 8.1 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 9.1 फीसदी हो चुका है। वहीं, पाकिस्तान का बजट घाटा बढ़कर 8 प्रतिशत के ऊपर जा पहुंचा है। और ये आंकड़े बताते हैं कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कितनी खराब है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+