अमेरिका के आगे झुका पाकिस्तान, अरबों डॉलर की गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट रोकी, ईरान के करोड़ों डॉलर हुए बर्बाद

पाकिस्तान अब ईरान के साथ अरबों डॉलर के गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर रोक लगाने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिकी दबाव में पाकिस्तान ऐसा कदम उठा रहा है। गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के तहत पाकिस्तान को सस्ते दाम पर बिजली मिलने वाली थी।

पाकिस्तनी वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु कार्यक्रम के कारण ईरान पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने पाकिस्तान को पाइपलाइन के निर्माण को आगे बढ़ाने से रोक दिया है।

Pakistan Abandons Iran Gas Pipeline Project

रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि जब तक ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध जारी रहेंगे, पाकिस्तान इस परियोजना पर आगे नहीं बढ़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि आईएमएफ डील पाक के पीछे हटने की अहम वजह है।

इस परियोजना की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान-ईरान गैस पाइपलाइन के रूप में कल्पना की गयी थी लेकिन बाद में भारत इससे अलग हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान और ईरान शेष भागीदार बच गए।

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अरबों डॉलर की ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना पूरी करने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया कि वो ऐसे कुछ कारणों से यह कदम उठा रहा है जो उसके नियंत्रण से बाहर हैं।

पाकिस्तान में ऊर्जा की गंभीर कमी से जूझने के बावजूद यह परियोजना लगभग एक दशक से रुकी हुई है। ईरान का दावा है कि वो अपने हिस्से की गैस पाइप लाइन का काम पहले ही पूरा कर चुका है। इसके लिए उसने 1,150 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई है।

ईरान ने मार्च 2013 में ही प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया था। इसकी खुशी में ईरान के नेता डॉ. महमूद अहमदीनेजाद ने पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मौजूदगी में चाहबहार के पास गबद की ईरानी साइट पर समारोह आयोजित किया था।

ईरान के दावे के मुताबिक उसने इस परियोजना पर 7.5 डॉलर खर्च किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी जनवरी 2015 तक अपने हिस्से का काम पूरा करने का वादा किया लेकिन इसे कभी पूरा नहीं किया जा सका।

फरवरी 2014 में पाकिस्तान के तत्कालीन पेट्रोलियम मिनिस्टर शाहिद खाकान अब्बासी ने संसद में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों के चलते इस प्रोजेक्ट में परेशानियां आ रही हैं। हालांकि उन्होंने कहा था कि राजनयिक चैनलों के माध्यम से अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द से जल्द पाइपलाइन के निर्माण का काम पूरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+