"मेरा बस चले तो हिंदूओं का कत्ल कर दूं...", 9वीं क्लास में पढ़ने वाले इस पाकिस्तानी सपोले में कितना जहर है...
Pakistan News: इस्लाम की बुनियाद पर बने पाकिस्तान की पिछले 75 सालों में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से कुछ बात रही है, तो वो ये, कि उसने पूरे देश को जहरीला बना दिया है। पाकिस्तान के लोगों में हिंदुओं के खिलाफ किस हद तक जहर भर दिया गया है, 9वीं क्लास में पढ़ने वाले इस छात्र (छात्र कहना उचित नहीं है) की बातों को सुनकर समझा जा सकता है।
पाकिस्तान में 9वीं क्लास में पढ़ने वाले इस 'जहरीले जीव' का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये 'हिंदुओं का कत्ल करने' की बात कर रहा है। पाकिस्तान से वायरल हुआ ये मामला ना सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि परेशान करने वाला भी है।

पाकिस्तान का जहरीला सपोला
कासिम मुनीर नाम के एक यूट्यूबर, जिसके यूट्यूब पर लगभग 8 हजार सब्सक्राइबर हैं, उन्होंने हाल ही में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के लोगों के साथ बातचीत की।
कासिम ने बताया, कि हकीकत यह है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जिसे पाकिस्तान में 'आजाद कश्मीर' कहा जाता है, वहां आम वस्तुएं इतनी ऊंची दर पर बेची जा रही हैं, लेकिन दूसरी ओर भारतीय कश्मीर में बहुत सस्ती दर पर उत्पाद बेचे जा रहे हैं, तो फिर पीओके के लोग कैसे जम्मू-कश्मीर से ज्यादा खुशहाल है?
कासिम ने यह बताने की कोशिश की थी, कि भारत में रहने वाले कश्मीरी, पाकिस्तान और पीओके के लोगों की तुलना में काफी आरामदायक स्थिति में हैं।
इसी मुद्दे पर बात करते हुए 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने जो कहा, वो खतरना था। छात्र ने यूट्यूबर से बात करते हुए कहा, कि "वह हिंदुओं को मार डालेगा क्योंकि वे गैर-मुस्लिम हैं।"
जिसपर यूट्यूबर कासिम ने हैरानी जताई और उस छात्र को बताने की कोशिश की, कि भारत में रहने वाले मुसलमान तो हिंदुओं के साथ काफी आराम से रहते हैं, तो कक्षा 9 के पाकिस्तानी लड़के ने कहा, कि "पाकिस्तान की स्थिति अभी भी भारत से बेहतर है, क्योंकि सरकार भारत के मुसलमानों के खिलाफ अन्याय करती है।"
आगे वो 9वीं क्लास का छात्र बोलता है, कि "मुस्लिमों पर जुल्म करने का उसका दिल नहीं करेगा, लेकिन हिंदु पर बिल्कुल वो जुल्म करेगा।" आगे ये लड़का बोलता है, कि "मेरा वश चले, तो मैं उन्हें मार दूं।" इसपर यूट्यूबर उसे टोकते हुए कहता है, क्यों? तो ये लड़का बोलता है, कि "उसको मारना चाहिए, वो गैर मुस्लिम हैं। तो उसे मार देना है।" इस दौरान ये लड़का ये भी कहता है, कि वो पहले हिंदुओं को इस्लाम कबूल करने की दावत देगा।
9वीं क्लास के इस छात्र की जहरीली बात सुनकर आसानी से समझा जा सकता है, कि पाकिस्तान किस दिशा में जा रहा है। हालांकि, ये भारत का तो कुछ नहीं कर पाएंगे, लेकिन इस सोच के साथ ये अपने ही मुल्क को बर्बाद कर लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 70 हजार मदरसे हैं, जहां बच्चों को ऐसी ही नफरती बातें सिखाई जाती हैं और हिंदुओं को काफी बनाकर या तो उन्हें मुसलमान बनाने या फिर मार डालने की शिक्षा दी जाती है। इसी वजह से आजादी के वक्त जिस पाकिस्तान में 30 प्रतिशत अल्पसंख्यक थे, वहां अब सिर्फ 3 प्रतिशत ही अल्पसंख्यक बचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications