पाकिस्तान: क्वेटा में प्रेस क्लब के पास धमाका, 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्वेटा में सोमवार को हुए बम धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। धमाके में 20 लोग घायल हैं, जिनका क्वेटा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि धमाका क्वेटा प्रेस क्लब के पास हुआ।

स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि धमाका की वजह से पास की पार्किंग में खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने एरिया को अपने घेरे में ले लिया है और धमाका करने वालों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications