पाकिस्तान में नामांकन प्रक्रिया खत्म, जानिए दिग्गजों ने कहां से भरा पर्चा, दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे इमरान

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में विस्तारित नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है और रविवार शाम खत्म होने के बाद 8 फरवरी 2024 को होने वाला आम चुनाव अब अगले चरण में प्रवेश कर गया है, जिसमें कई प्रमुख राजनेताओं ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है।

वैसे तो इलेक्शन कमीशन ने नामांकन दाखिल करने की

हालांकि, अभी सिर्फ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, लिहाजा अब पाकिस्तान चुनाव आयोग नामांकन लिस्ट की जांच करेगा और फिर अतिम लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी, इसलिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है।

Pakistan Election 2024

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए अगले कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने दो जगहों से जरूर नामांकन दाखिल किए हैं, लेकिन क्या उन्हें चुनाव आयोग से चुनाव लड़ने की इजाजत मिलती है, या फिर उनकी उम्मीदवारी खारिज कर दी जाती है, ये देखने वाली बात होगी।

नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन पंजाब प्रांत में, बड़ी संख्या में उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचे।

यहां एक बात और जान लेना जरूरी है, कि पाकिस्तान में संसद के साथ साथ उसके चार प्रांतों के विधानसभा के लिए भी चुनाव एक साथ हो रहे हैं। पाकिस्तान में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की परंपरा है।

डॉन के मुताबिक, लाहौर के 14 नेशनल असेंबली (NA) और 30 विधानसभा की सीटों के लिए 600 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पर्चा दाखिल करने वाले दिग्गज नेतां में पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज हैं, जिन्होंने NA-118 से पर्चा दाखिल किया है।

वहीं, लाहौर के NA-119 सीट से नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने पर्चा भरा है।

जबकि, पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने NA-123 सीट से नामांकन दाखिल किया है।

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं, उन्होंने जेल से ही दो सीटों से पर्चा दाखिल किया है। इमरान खान ने लाहौर के NA-122 और मियांवली की NA-89 सीट से नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, निचली अदालत से 3 साल की जेल की सजा मिलने के बाद चुनाव आयोग उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा चुका है, लिहाजा अब ये देखने वाली बात होगी, कि इमरान खान के नामांकन को खारिज किया जाता है या नहीं।

एक और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ, जो चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उन्होंने लाहौर के NA-130 से पर्चा दाखिल किया है

बिलावल भुट्टो, जो इस चुनाव में पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं और सेना के साथ संबंधों को मजबूत किए जा रहे हैं, वो एक दो नहीं, बल्कि तीन-तीन सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। बिलावल भुट्टो जरदारी ने लाहौर के नेशनल असेंबली की सीट 128, लरखाना की सीट NA-194 और कमर शाहदाकोट की सीट NA-196 से नामांकन दाखिल किया है।

वहीं, फजलूर रहमान, जो जेयूआई-एफ के अध्यक्ष हैं और जिनके सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है, वो NA-44 और NA-265 सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।

हालांकि, अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने भी पंजाब और अन्य प्रांतों में अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के उम्मीदवार बहुत आश्वस्त दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+