पाकिस्तान के स्वात में फिदायीन हमला, पाक सेना के 11 जवानों की मौत
स्वात। पाकिस्तान के खैबर-पख्तून प्रान्त के स्वात जिले में एक फिदायीन हमले में पाक सेना के कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के अधिकारी भी शामिल हैं। पाक अखबार द डॉन के मुताबिक, हमलावर ने सैन्य ठिकाने के बाहर खेलने की एक जगह को निशाना बनाया जहां लोग वॉलीबाल का मैच देखने के लिए जुटे थे। हमले में पाक सेना के 13 जवान घायल हैं, तीन अन्य लोग भी जख्मी बताए गए हैं। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने ये खबर दी है। तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक न्यूज एजेंसी को ईमेल कर हमले की जिम्मेदारी ली है। घायलों को सेना के अस्पताल सेदू शरीफ में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications