Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही घर में 11 लोगों के शव मिले, कैसे हुई सभी की मौत?

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा एक चौंका देने वाला हादसा हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के तख्ती खेल गांव में स्थित एक घर में बच्चों और महिलाओं सहित कुल 11 शव पाए गए हैं। ये सभी शव एक ही परिवार का हिस्सा बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

परिवार के मृत सदस्यों में दो भाई, उनके बच्चे और उनके घर आया एक मेहमान शामिल है। पुलिस के बयानों के अनुसार, इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्य के घर आने के बाद हुई।

11-dead-bodies-found-in-one-house

स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। पुलिस को शक है कि किसी ने खाने में जहर मिला दिया होगा। पुलिस जांच के मुताबिक हमलावर घर से ही जुड़ा व्यक्ति हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि घटना के दो दिन बाद मृतक का भाई जब घर वापस लौटा तो उसने बाहर से घर के गेट को बंद पाया। किसी अनहोनी के डर में उसने झटके से गेट खोला तो उसने अपने सामने घर के सभी सदस्यों की लाश देखी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को फोन कर इस घटना के बारे में बताया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी करके घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि मृतक परिवार के रिश्तेदार ने कथित तौर पर दो दिन पहले वजीरिस्तान से खाना खरीदा था, जिसे खाने के बाद सभी की मौत हो गई।

एक अलग घटना में पाकिस्तान के सिंध इलाके में सोमवार को, सिंध के कोटरी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के गले कटे हुए शव पाए गए। पुलिस ने बताया कि कोटड़ी साइट इलाके की सिकंदराबाद कॉलोनी में एक किराए के मकान में पति-पत्नी और उनके बच्चे के शव मिले।

इन सभी शवों के गले कटे हुए थे। शवों को कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि भीषण हत्याओं के पीछे का कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+