पाकिस्तान ने पीठ में घोपा खंजर: जिस वक्त मोदी ले रहे थे शपथ एलओसी पर हो रही थी फायरिंग

जी हां जिस वक्त नरेन्द्र मोदी भारत के 15वें प्रधानमंत्री के पद की शपथ ले रहे थे उस वक्त सीमा पार से भारतीय चौकियों पर फायरिंग हो रही थी। पाकिस्तान के हुक्मरान भारत में मेहमान बन कर आए थे और उनके सिपाहियों (पाकिस्तानी रेंजर्स) ने सोमवार को दो बार सीज फायर का उल्लघंन किया।
दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघम सोमवार शाम 6.15 बजे किया गया। पाकिस्तानी के सैनिकों ने सुबह 11.20 बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के नागी टेकरी में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। इसके बाद थोड़े थोड़े अंतराल में 15 मिनट तक फायरिंग जारी रही। हालांकि इस पूरे मामले में सेना के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली मगर सोमवार को बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने शाम 6:15 बजे सीमा पार से बीएसएफ की पोस्ट स्टॉप-2 पर तीन राउंड फायरिंग की।
स्टॉप-2 चौकी अर्निया सब सेक्टर के पिंडी गांव में स्थित है। बीएसएफ ने जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जब भारत आ रहे थे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि वह शांति का संदेश लेकर भारत आए है।












Click it and Unblock the Notifications