ड्रोन हमले में मारा गया 50 लाख डॉलर का इनामी और खूंखार आतंकी हकीमुल्ला

हकीमुल्ला के मारे जाने की पहले भी कई बार खबरें आ चुकी थी लेकिन शुक्रवार को खुफिया,सेना और आतंकी सूत्रों ने हकीमुल्ला के मारे जाने की पुष्टि की है। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हकीमुल्ला ड्रोन हमले में मारा गया है।
गौरतलब है कि अमेरिका पाकिस्तान के आदिवासी इलाकों में आतंकियों पर लगातार ड्रोन हमले कर उनकी कमर तोड़ रहा है। हालांकि, इससे पहले भी पाकिस्तान के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में महसूद के मारे जाने के समाचार कई बार आ चुके हैं, लेकिन वह कुछ समय तक भूमिगत रहने के बाद फिर सामने आ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications