Rahat Fateh Ali Khan: दुबई में गिरफ्तारी और फिर रिहाई, PAK सिंगर ने अपने फैंस से की खास अपील
Rahat Fateh Ali Khan: दुबई में पाकिस्तान के सिंगर राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की के बाद एक बार फिर उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में उनके खिलाफ एक्शन लिया गया गया। ताजा मामले में उनके खिलाफ मानहानि केस के चलते एक्शन लिया गया है। इस बीच उन्होंने एक एक वीडियो बयान जारी कर अपने फैंस से खास अपील की है।
पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व प्रबंधक सलमान अहमद द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सिंगर ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की।

पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व प्रबंधक सलमान अहमद द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
पाक सिंगर पर एक्शन क्यों?
वहीं सिंगर राहत ने एक वीडियो बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों से अफवाहों पर "ध्यान न देने" के लिए कहा। वहीं पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गायक राहत फतेह अली खान को उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की मानहानि की शिकायत पर दुबई में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राहत के पूर्व मैनेजर अहमद ने उनके खिलाफ दुबई के अधिकारियों को शिकायत सौंपी थी।
वहीं सूत्रों के हवाले रिपोर्ट में कहा गया कि राहत ने कुछ महीने पहले ही एक विवाद के बाद अहमद को बर्खास्त कर दिया था. इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी कहा कि राहत और अहमद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।












Click it and Unblock the Notifications