क्या सही मौके पर आया हूं, काफी रोमांचक है समय है... युद्ध के बीच रूस पहुंचे इमरान खान के बोल सुनिए

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान, जो रूस की अपनी पहली यात्रा पर हैं, उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को "रोमांचक" करार दिया है।

मॉस्को, फरवरी 24: एक तरफ रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है और दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस युद्ध में दोनों तरफ के सैनिकों की मौत हो रही है, लेकिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को जंग के हालात में भी रोमांच का अनुभव हो रहा है। करीब 23 सालों के बाद पहली बार कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रूस के दौरे पर पहुंचा है और अमेरिका ने कहा है कि, इमरान खान के पाकिस्तान दौरे के बारे में उसे भी खबर है।

इमरान खान को आ रहा है मजा

इमरान खान को आ रहा है मजा

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान, जो रूस की अपनी पहली यात्रा पर हैं, उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को "रोमांचक" करार दिया है। रूस में उतरने के बाद उन्हें एक रूसी अधिकारी से कहते हुए सुना गया कि ‘'क्या समय है...मैं काफी रोमांचक समय में यहां पर आया हूं'... इमरान खान का ये बयान काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और पूरी दुनिया में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की आलोचना की जा रही है। प्रधान मंत्री इमरान खान बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं और इमरान खान की कोशिश अब किसी भी तरह से रूस के साथ आना है। वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करेंगे।

बहुत रोमांच है- इमरान खान

इमरान खान का ये बयान काफी वायरल हो रहा है और ये बयान उन्होंने रूस पहुंचने के ठीक बाद एयरपोर्ट पर ही दिया है। इस वीडियो में इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी देखे जा रहे हैं और वीडियो में इमरान खान को बेहद गैर- जिम्मेदार बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में इमरान खान की आवाज को साफ साफ सुना जा सकता है, जिसमें वो बोलते नजर आ रहे हैं कि... ‘'क्या समय पर मैं यहां आया हूं.... काफी रोमांचक... मैं काफी उत्सुक हूं...। इमरान खान ने उस वक्त रूस का दौरा किया है, जब रूसी सैनिक यूक्रेन में बमबारी कर रहे हैं। हालांकि, इमरान खान का रूस दौरा पहले से ही प्रस्तावित था, लेकिन पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ‘'इस स्थिति में इमरान खान को अपना दौरा रद्द कर देना चाहिए था''।

अमेरिका ने कहा- नजर है

अमेरिका ने कहा- नजर है

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘'हमें इमरान खान के रूस दौरे की जानकारी है''। जब पत्रकारों ने इस वक्त इमरान खान के रूस दौरे और रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होने कहा कि, ‘'हमने पाकिस्तान को बताया था कि यूक्रेन में कैसे हालात हैं और हमने उन्हें ये भी सूचित किया था, कि रूस यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला है''। अमेरिका की इमरान खान के इस दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया है। हालांकि, पाकिस्तान के सेना प्रमुख इस वक्त ब्रुसेल्स में मौजूद हैं और कुछ पाकिस्तानी पत्रकारों ने कहा है कि, ‘'इमरान खान को दुनिया अगर गंभीरता से लेती, तो इस वक्त उनके रूस का दौरा करने की वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ता''।

पुतिन ने की है युद्ध की घोषणा

पुतिन ने की है युद्ध की घोषणा

आपको बता दें कि, आज सुबह सुबह टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की बात की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। उन्होंने कहा कि रूस का यूक्रेन पर कब्जा करने का कोई लक्ष्य नहीं है। पुतिन ने कहा कि रक्तपात रोकने की जिम्मेदारी यूक्रेन की "शासन" की है। इसके साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी है, कि रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के परिणाम ऐसे होंगे, जैसा "उन्होंने कभी नहीं देखा होगा।"

Recommended Video

    Pakistan on Kashmir Issue: PM Imran Khan ने फिर छेड़ा कश्मीर राग, जानें क्या कहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+