Padmaavat Row: 'पद्मावत' को भारत में तो नहीं पर पाक में मिला 'U' सर्टिफिकेट
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटड फिल्म 'पद्मावत' को लेकर जहां भारत में इतना बवाल मचा है , वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में इस फिल्म का खासा इतंजार हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस फिल्म को भारत के सेंसर बोर्ड ने 'UA' सर्टिफिकेट दिया है, जबकि पाकिस्तान में इस फिल्म को 'U' सर्टिफिकेट दिया गया है। इस फिल्म के किरदार, कहानी, कलाकार, कपड़े, गाने, डांस हर चीज को लेकर भारत में कोहराम मचा है जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर शांति छाई हुई है।

अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को लेकर कुछ संदेह
हालांकि पहले खबर आई थी कि पाकिस्तान में पहले अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को लेकर कुछ संदेह था लेकिन बाद में पाकिस्तान के कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स को किरदार समझ में आया जिससे वहां फिल्म रिलीज हो रही है। पद्मावत से पाकिस्तान में अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है।

करणी सेना
जबकि भारत में फिल्म का विरोध कर रही करणी सेना पूरी तरह से हिंसक हो गई है। उसने तो आज देशव्यापी बंद भी बुलाया है। करणी सेना के उत्पात को देख गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गोवा में सिनेमाघर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।

धारा 144 लागू
हालांकि देश के जिन हिस्सों में फिल्म रिलीज हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई, गाजियाबाद और फरीदाबाद हर जगह सुरक्षा चाक-चौबंध हैं। राजधानी दिल्ली में थिएटरों के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है, वहीं गुरुग्राम में पहले ही धारा 144 लगा दी गई है।

समर्थन करने वालों को शुक्रिया
फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि वे इस की रिलीज और लोगों की प्रतिक्रिया को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने अपने सभी क्रू सदस्यों की ओर से फिल्म का समर्थन करने वालों को शुक्रिया कहा।












Click it and Unblock the Notifications