Kuwait Fire: कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में 40 भारतीयों की मौत, पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक
Kuwait Fire: कुवैत में जिस तरह से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है उसमे 49 लोगों की जान चली गई है जबकि 30 अन्य इस हादसे में घायल हुए हैं। आज सुबह कुवैत की इमारत में लगी भीषण आग में मरने वालों में 40 भारतीय भी शामिल है।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। बैठक के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर 965-65505246 जारी किया गया हैं।

परिजनों का बुरा हाल
हादसे में जिन भारतीयों की मौत हुई है उसमे से अधिकतर केरल और तमिलनाडु के लोग हैं। हादसे में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही प्रदेश के इन पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है।
Recommended Video
मृतकों की पहचान नहीं
हादसे में जिन 40 भारतीयों की मौत हुई है उनके शव की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद केरल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।
हादसे के बाद केरल और तमिलनाडु सरकार की ओर से हेल्पलाइ नंबर जारी किए गए हैं। कुवैत हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने इस हादसे को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में घटना के हाद हालात की समीक्षा की गई।
परिवार के एकमात्र कमाने वाले की मौत
वहीं केरल के कोल्लम जिले में पीड़ित परिवार को हादसे पर यकीन नहीं हो रहा है, यहां लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें जो खबर मिली है वह गलत साबित हो जाए।
इस हादसे में कोल्लम जिले में रहने वाले परिवार के एक मात्र कमाने वाले व्यक्ति शमीर की मौत हो गई है। शमीर पिछले कुछ वर्षों से कुवैत में काम कर रहे थे। आज सुबह तकरीबन 11.30 बजे उनके परिवार को यह जानकारी दी गई कि शमीर की आग की वजह से मौत हो गई है।
दूतावास से किया संपर्क
परिवार के एक सदस्य का कहना है कि अभी तक कंपनी या दूतावास की ओर से उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हमें आग में घायल एक व्यक्ति के परिवार की ओर से घटना की जानकारी मिली है।
केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखा पत्र
इस घटना के बाद तिरुवनंतपुरम और दिल्ली के अधिकारियों को नेताओं ने संपर्क किया और आग्रह किया गया कि शमीर की स्थिति की यथाशीघ्र जानकारी दी जाए। खुद केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से हस्तक्षेप की मांग की।
श्रमिकों के लिए किराए पर ली थी बिल्डिंग
कुवैत मीडिया के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह निर्माण कंपनी एनबीटीसी समूह ने किराए पर ली थी। इस बिल्डिंग को 195 से अधिक श्रमिकों के रहने के लिए किराए पर ली गई थी। इसमे अधिकतर लोग दक्षिण भारत और उत्तर भारत के थे।
एक्शन में तमिलनाडु सरकार
तमिलनाडु सरकार ने कहा कि कुवैत में लगी आग में मारे गए लोग तमिल थे या नहीं, इसका पता नहीं लग सकता है। हम इसकी जानकारी जुटा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भारतीय दूतावास और तमिल संघों से संपर्क किया है और तमिलों को सहायता देने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
राज्य सरकार से मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 91 1800 309 3793 जारी किया गया है। इस नंबर को भारत के भीतर डायल किया जा सकता है। जबकि विदेश से कॉल के लिए 91 80 6900 9900, 91 80 6900 9901 का इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications