ब्राजील में भीषण गर्मी की वजह से खौलने लगा अमेजन का पानी, 100 से भी अधिक डॉल्फिन की हुई मौत

ब्राजील के अमेजन नदी में बीते सप्ताह 100 से भी अधिक डॉल्फिन के मारे जाने की खबर मिल रही है। इसकी वजह असाधारण सूखा और लगातार बढ़ता तापमान बताया जा रहा है। टेफ़े झील में लुप्तप्राय स्तनधारियों की तैरती हुई लाशें, हजारों मरी हुई मछलियों के साथ, दिखाई दी हैं।

लंबे सूखे के बाद इस झील का अधिकांश पानी सूख जाने के बाद पानी का तापमान बेहद अधिक हो चुका है। ममीरौआ इंस्टीट्यूट के भूविज्ञान शोधकर्ता फ्लेशमैन ने कहा कि शाम 6 बजे के करीब झील का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। ये बेहद असामान्य है।

100 dolphins found dead

अयान फ्लेशमैन ने कहा कि बीमारी और सीवेज संदूषण सहित कई संभावित कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि डॉल्फिन की मौत का कारण अत्यधिक तापमान है।

आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा जलमार्ग अमेजन नदी, इस समय शुष्क मौसम के दौर से गुजर रही है, इसका असर नदी में रहने वाले जीवों पर भी पड़ रहा है।

दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह, मानव-जनित जलवायु विघटन और अल नीनो के परिणामस्वरूप ब्राजील को भी हाल के महीनों में असामान्य रूप से चरम मौसम का सामना करना पड़ा है।

दुनिया की सबसे बड़ी नदी अमेजन का स्तर पिछले दो हफ्तों में हर दिन 30 सेमी से गिर गया है। टेफ़े सूखे से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान ने कहा कि सितंबर में वहां बारिश ऐतिहासिक औसत का बमुश्किल एक तिहाई थी। यहां पर कई नहरें सूख गयी हैं।

डॉलफिन्स को बचाने के लिए उन्हें दूसरी झीलों और तालाबों में शिफ्ट किया जा रहा है। जहां पानी अपेक्षाकृत कम गर्म है। हालांकि, इन दोनों जगहों की दूरी की वजह से स्थानांतरित करने वाली मुहिम आसान नहीं है।

मामिरौआ इंस्टीट्यूट के एक शोधकर्ता आंद्रे कोएल्हो का कहना है कि ऐसे डॉल्फिन को अन्य नदियों में स्थानांतरित करना सुरक्षित नहीं है। उन्हें कहीं और भेजने से पहले वहां की जांच कर ली जाए कि वहां वायरस तो मौजूद नहीं है।

डॉल्फ़िन को नदी के स्वास्थ्य का संकेतक माना जाता है, जो इसके किनारे रहने वालों के लिए महत्वपूर्ण है। इन्हें अमेजन में बोटो के नाम से जाना जाता है। डॉल्फिन स्तनधारी जीव होते हैं और बेहद बुद्धिमान माने जाते हैं। ये पिरान्हा खाते हैं। इनका रंग गुलाबी या भूरा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+