Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत की मौत के बाद पहली बार किसी पार्टी में दिखीं रिया चक्रवर्ती, कुछ ऐसे आईं नजर

नई दिल्ली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए सुशांत (Sushant singh rajput) की मौत के बाद बीते 5-6 महीने काफी मुश्किल रहे हैं लकिन अब वो धीरे-धीरे अपनी सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही है। हाल ही में सामने आई उनकी तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है। रिया हाल ही में अपनी दोस्त वीजे अनुष्का डांडेकर की बर्थडे की पार्टी में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने रोडीज जज राजीव लक्ष्मण के साथ अच्छा वक्त बिताया। राजीव ने रिया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें रिया काफी रिलेक्स और मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

फरहान भी पहुंचे थे पार्टी में

फरहान भी पहुंचे थे पार्टी में

रिया के साथ वीजे अनुषा दांडेकर की बर्थडे पार्टी में राजीव लक्ष्मण के अलावा फरहान अख्तर, उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेक और कई लोग शामिल थे। राजीव ने रिया के साथ दो तस्वीरें भी साझा कीं। वहीं राजीव की पत्नी सुसान ने पार्टी की ग्रुप फोटो भी शेयर की है। रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि अब रिया जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं।

रिया के लिए बीता साल बुरे सपने की तरह रहा

रिया के लिए बीता साल बुरे सपने की तरह रहा

रिया चक्रवर्ती के ब्वॉयफ्रेंड सुशांत राजपूत ने बीते साल जून में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करा दिया। वहीं एनसीबी ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सितंबर में रिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब एक महीने बाद उनकी जमानत हुई। उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में खुद के मीडिया ट्रायल को लेकर भी रिया काफी नाराज दिखी थीं।

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी संग फिल्म करेंगी रिया

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी संग फिल्म करेंगी रिया

रिया चक्रवर्ती बड़े पर्दे पर भी वापसी करने जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेहरे' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म 'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। डायरेक्टर रूमी जाफरी ने कहा कि उनके अनुसार रिया एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और वापसी के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- सुशांत राजपूत के दोस्त ऋषिकेश पवार की तलाश में एनसीबी के छापे, ड्रग्स केस में चल रहा है फरार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+