इस एक्ट्रेस का दीवाना था ओसामा बिन लादेन, छिड़कता था जान, करना चाहता था शादी
नयी दिल्ली। अलकायदा चीफ और कईयों के मौत का गुनहगार ओसामा बिन लादेन का खात्मा हो चुका है। अमेरिका ने ओसामा को उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। अमेरिका ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में 2 मई, 2011 को ऑपरेशन चलाकर ओसामा को मार गिराया। उसके मौत के 5 साल बाद सूडान की लेखिका कोला बूफ ने अपनी किताब में ओसामा को लेकर कई खुलासे किए हैं। आपको बता दें कोला बूफ 4 महीने तक आसोमा की सेक्स स्लेव बनकर रहीं थी।

अब उन्होंने अपनी आत्मकथा, डायरी ऑफ दी लॉस्ट गर्ल लिखी है। कोला बूफ ने अप नी किताब में लादेन के शौकों के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ओसामा ने उन्हें खुद बताया कि उसे व्हिटनी ह्यूस्टन बहुत पसंद थी। उन्होंने लिखा है कि ओसामा कहता था कि व्हिटनी ह्यूस्टन से खूबसूरत औरत उसने आजतक नहीं देखी है।
बूफ ने अपनी बुक में लिखा है कि ओसामा बार-बार विह्टनी के बारे में बात करता था। वो उनसे पूछता था कि क्या वो व्हिटनी ह्यूस्टन को व्यक्तिगत रूप से जानती है। ओसामा कहता था कि वो दिल से व्हिटनी ह्यूस्टन को चाहता था और उससे शादी करना चाहता था।
बूफ के मुताबिक ओसामा संगीत को पाप मानता था। ओसामा कहता था कि किसी दिन वह खूब सारा पैसा खर्च करके अमेरिका जाएगा और सुपरस्टार व्हिटनी ह्यूस्टन से मिलेगा। ओसामा कहता था कि वो एक सच्ची मुसलमान है लेकिन अमेरिकी संस्कृति ने उसका ब्रेनवॉश कर दिया है। वो वहां के माहौल में ढ़ल गई है। ओसामा ने व्हिटनी ह्यूस्टन ने शादी करने के लिए पूरा प्लान बना चुका था। बूफ ने अपने किताब में ओसामा के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications