ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के 10 साल पूरे, जो बाइडेन ने खाई कसम
ओसामा बिन लादेन की खात्मा के 10 साल पूरे हो चुके हैं। जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो अमेरिका की धरती पर हमला होने की किसी भी स्थिति के लिए गुंजाइस नहीं छोड़ेंगे।
वॉशिंगटन, मई 04: ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के 10 साल बीत चुके हैं। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर अमेरिका ने मारा था। इन 10 सालों में अमेरिका ने अफगानिस्तान में ओसामा बिन लादेन के आंतकी संगठन को बेहद कमजोर कर दिया है लेकिन, अब जब ओसामा के मारे जाने के 10 साल बीत चुके हैं, तो अमेरिका के राष्ट्रपति दो बाइडेन ने एक कसम ली है।

बाइडेन की कसम
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका दोबारा कभी भी अपनी जमीन पर आतंकी हमला होने की गुंजाइश नहीं छोड़ेगा। 2 मई 2011 को अमेरिकी सेना के नेवी सील कमांडो ने ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में घुसकर अलकायदा के सरगना और विश्व के सबसे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर छिपाकर रखा था। जिस वक्त ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मारा था, उस वक्त जो बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे।

पाकिस्तान में छिपा था ओसामा
पाकिस्तान में आतंकवादियों को शुरू से ही पाला जाता रहा है। इस्लामिक चरमपंथी ताकतों को पाकिस्तान में हमेशा से संरक्षण दिया जाता रहा है। ओसामा बिन लादेन को भी पाकिस्तान ने छिपा कर रखा था। ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला करवाया था। इस हमले में अमेरिका का ट्विन टॉवर पूरी तरह ध्वस्त हो गया था और सैकड़ों लोग मारे गये थे। इस आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद ओसामा बिन लादेन भाग गया था। लेकिन, अमेरिका ने उसके बाद अफगानिस्तान पर हमला क दिया और चुन-चुनकर आतंकियों को मारा गया। अलकायदा को करीब करीब अमेरिका ने खत्म कर दिया है। हालांकि, अमेरिका पर हुए हमले के कई सालों तक ओसामा बिन लादेन नहीं मिला।

ओसामा के खिलाफ ऑपरेशन
अमेरिकी सेना और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां लगातार ओसामा बिन लादेन की तलाश कर रही थीं और फिर पता चला कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा हुआ है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद अमेरिकन सेना की नेवी सील कमांडो ने ऑपरेशन चलाया था। पाकिस्तान को पता भी नहीं चला और अमेरिकी सेना एबटाबाद पहुंच गई और फिर रात के वक्त सील कमांडो ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन का घर एक किले के तौर पर था सुरक्षित बनाया गया था जहां वो अपनी बीवी बच्चों के साथ रहता था। ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद उसके शव के साथ क्या किया गया ये किसी को नहीं पता था। कुछ लोग अनुमान लगाते हैं कि ओसामा को मारने के बाद उसके शव को शायद किसी समंदर में फेंक दिया गया।

अमेरिका की कसम
ओसामा बिन लादेन को मरे हुए 10 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक अमेरिका अपने दर्द को नहीं भूला है। ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सेना जहन्नुम तक पहुंचा चुकी है। जो बाइडेन उस वक्त उपराष्ट्रपति थे और अब राष्ट्रपति हैं। जो बाइडेन ने कहा कि '9/11 हमले में हमने अपने कई प्रियजनों को खोया है और मैं वादा करता हूं कि अमेरिका की जमीन पर दोबारा ऐसा हमला नहीं होगा। हम दोबारा ऐसे किसी हमले की गुंजाइस नहीं छोड़ेगे'












Click it and Unblock the Notifications