फ्लोरिडा आतंकी हमला: हमले से पहले उमर मतीन ने किया था इमरजेंसी नंबर पर फोन

वाशिंगटन। एक बार फिर से अमेरिका आतंकी हमलों से दहल उठा है। फ्लोरिडा के नाइट क्लब में शनिवार रात हुए आतंकी हमले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने हमलवार उमर मतीन को मार डाला है।

लेकिन उमर मतीन के बारे में एक खास बात निकलकर सामने आ रही है। अमेरिकी खूफिया एजेंसी एफबीआई के मुताबिक हमलावर उमर एस मतीन वर्ल्ड की सबसे बड़ी कंपनी जी4एस में काफी ऊंचे पद पर तैनात था और उसने नाइट क्लब में हमला करने से पहले इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया था।

10 सितंबर 2007 से नौकरी-पेशा

मतीन के बारे में जी4एस कंपनी ने ही जानकारी दी है और कहा है कि मतीन यहां 10 सितंबर 2007 से ही नौकरी कर रहा था और हमेशा अपने पास एक बंदूक रखता था क्योंकि वो कंपनी में सुरक्षा अधिकारी था, वो फ्लोरिडा में ही रहता था लेकिन उसके मां-बाप अफगानी थे।

इमरजेंसी नंबर 919 पर कॉल

उसने हमले से पहले इमरजेंसी नंबर 919 पर कॉल किया था और कहा था कि वो आईएसआईएस को न्याय दिलाने के लिए कुछ भी कर सकता है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+