Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों के लिए Indigo ने बढ़ाया हाथ, लगाए 2 चार्टर्ड प्लेन

सूडान में तीन दिन युद्ध विराम की अवधि बढ़ाए जाने के बावजूद हिंसा थम नहीं है। संकट की स्थिति में वहां से वापस हो रहे भारतीयों की मदद की इंडिगो एयरलाइंस ने हाथ बढ़ाया है।

Indigo chartered planes for Operation Kaveri Indigo chartered planes for Operation Kaveri

Operation Kaveri: सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक ग्रुप के बीच हिंसा थम नहीं रही। सत्ता हासिल के प्रयास के बीच सेना और पैरामिलिट्री फोर्स भीषण संघर्ष की आग में जल रहे हैं। इस अफ्रीकी देश में पिछले 12 दिनों से हिंसा का दौर जारी है। अब तक 400 लोगों की जान जा चुकी है। सूडान में हिंसा के बीच भारत वहां फंसे अपने देश के नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कॉवेरी संचालित कर रही है। जिसमें अब इंडिगो एयरलाइंस ने अपना योगदान देना शुरू कर दिया है।

सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक ग्रुप ने गुरुवार रात को 72 घंटे का संघर्ष विराम किया था। लेकिन इस बीच दुकानों और घरों में लूटपाट की घटना हुई। ये घटनाएं तब हुईं जब सूडान के दो शीर्ष जनरल के बीच संघर्षविराम समझौता हो चुका था।

इस बीच साऊदी अरब व अन्य देशों की ओर से दूसरे देशों के नागरिकों को निकालने के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन जारी है। भारत की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के तहत इंडिगो अपने दो चार्टर्ड प्लेन भेज रहा है। जो साऊदी अरब के जेद्दाह एयरपोर्ट से भारतीयों को लेकर दिल्ली और बेंगलूरु पहुंचेगा।

इंडिगो की ओर जारी बयान शुक्रवार को कहा गया कि एयरलाइन ए321 विमानों के साथ इन उड़ानों का संचालन कर रही है। इंडिगो ऐसी और निकासी उड़ानों के लिए समर्थन की पेशकश करने के लिए सरकार के साथ निकटता से संपर्क कर रहा है। एयरलाइंस ने आगे कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के हिस्से के रूप में इंडिगो क्रमशः 28 और 30 अप्रैल को जेद्दा से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए चार्टर्ड प्लेन की उड़ानें संचालित करेगी। इसके मुताबिक आज जेद्दाह के लिए इंडिगो की पहली उड़ान रवाना होनी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+