Operation Kaveri: सूडान में फंसे 121 भारतीयों का 8वां बैच पहुंचा जेद्दा
Operation Kaveri: सूडान में फंसे 121 भारतीयों का 8वां बैच जेद्दा पहुंच गया है। इन लोगों को यहां से सुरक्षित भारत लाया जाएगा।

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी लगातार जारी है। भारत सरकार ऑपरेशन कावेरी के जरिए सूडान में फंसे भारतीयों को निकाल रही है। अभी तक कुल 8 बैच सूडान से रवाना हो चुके हैं। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि 121 भारतीयों का 8वां बैच जेद्दा एयरपोर्ट पहुंच चुका है।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके लिखा कि इस बैच में भारतीय दूतावास के परिवार भी शामिल हैं। इन लोगों को भारतीय वायुसेना के विमान सी 130 जे से सूडान से जेद्दा लाया गया है। यह मिशन इसलिए भी और मुश्किल था क्योंकि यह खारतून केसबसे मुश्किल इलाके में किया गया है।
मुरलीधरन ने बताया कि इस बैच में जिन लोगों को निकाला गया है, वह उस जगह पर थे जहां हिंसा सबसे अधिक थी। सूडान की सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच यहां संघर्ष काफी उग्र रूप से चल रहा है।
इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन जेद्दा के पोर्ट सूडान पर सुरक्षित लाए गए भारतीयों का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। कुल 135 लोगों को पोर्ट सूडान से जेद्दा यहां लाया गया था। सातवे बैच का खुद केंद्रीय मंत्री ने स्वागत किया था।
ऑपरेशन कावेरी की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि सूडान के पोर्ट सूडान से भारतीयों के 7वें बैच को लेकर वायुसेना का विमान सी 130जे जेद्दा के लिए निकल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications