एडल्ट मॉडल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की चाकूओं से गोदकर की हत्या! और फिर कही ये बात
एडल्ट मॉडल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की चाकूओं से गोदकर की हत्या! और फिर कही ये बात
मियामी, 11 अप्रैल: ओनलीफैन्स स्टार कर्टनी टेलर पर अपने ही ब्वॉयफ्रेंड की चाकूओं से गोदकर हत्या करने का आरोप लगा है। ओनलीफैन्स स्टार कर्टनी टेलर ने होटल में 'अपने प्रेमी को मारने' के दावों का हाल ही में सामना किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो मियामी होटल के एक बार का बताया जा रहा है, जहां आम लोगों ने मॉडल के ऊपर उनके ब्वॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप लगाया।

गुस्साएं लोगों ने 25 वर्षीय मॉडल से कही ये बात
गुस्साए मेहमानों ने 25 वर्षीय एडल्ट मॉडल को वीडियो में काफी बुरा-भला कहा। 25 वर्षीय एडल्ट मॉडल कर्टनी टेलर पर उसके 27 वर्षीय प्रेमी क्रिश्चियन ओबुमसेली की कथित तौर पर हत्या का आरोप लगा है। इस आरोप में मॉडल को हिरासत में भी लिया गया था।

मॉडल ने प्रेमी के कंधे में मारा चाकू
मॉडल कर्टनी टेलर ने अपने प्रेमी क्रिश्चियन ओबुमसेली के कंधे में छुरा घोंपा था। 3 अप्रैल की शाम लगभग 5.00 बजे ओबुमसेली के कंधे में छुरा घोंपने के बाद मॉडल ने पुलिस को फोन किया। ओबुमसेली 72 घंटों के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मृत्यु के संबंध में कुछ भी आरोपित नहीं किया गया।

मॉडल के वकील ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप
मॉडल कर्टनी टेलर के वकील फ्रैंक प्रीतो ने कहा कि उनकी क्लाइंट घरेलू अशांति के दौरान अपने जीवन के लिए लड़ रही थी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी क्लाइंट ओबुमसेली के हाथों शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक शोषण का शिकार हो रही थी। वकील ने यह भी दाना किया कि उनकी मुवक्किल "मानव तस्करी की शिकार" भी हो सकती थीं।

वकील का कहना- मॉडल ने आत्मरक्षा में किया ऐसा काम
वकील फ्रैंक प्रीतो ने कहा, घटना के समय ओबुमसेली जबरन अपराध कर रहे थे। प्रीतो ने कहा, मेरी क्लाइंट यानी कर्टनी टेलर ने आत्मरक्षा में ये काम किया है। मियामी पुलिस विभाग और मियामी-डेड स्टेट अटॉर्नी कार्यालय दोनों की जांच इस तरह समाप्त होगी। इसके साथ ही, हम परिवार की गोपनीयता को देखने के बारे में जनता की समझ के बारे में पूछेंगे।"

'तुमने अपने प्रेमी को मार डाला...'
अब सोशल मीडिया पर सामने आई फुटेज में दिख रहा है कि आम जनता मॉडल से कहते हैं, "तुमने अपने प्रेमी को मार डाला।" इन सब बातों को सुन मॉडल उस जगह से गायब हो जाती हैं। एक चश्मदीद ने कहा, "वह बार में बैठी थी जैसे सब कुछ सामान्य था और लोग उसे पहचानने लगे। पब्लिक उसे जाने के लिए कह रहे थे और उस पर हत्या के आरोप दोहरा रहे थे।"

जानें पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि मॉडल कर्टनी टेलर मियामी, फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट परिसर में विवाद के बाद 27 वर्षीय क्रिश्चियन ओबुमसेली की हत्या कर दी। उनके करीबी लोगों ने बताया कि वह अगले हफ्ते 28 साल के होने वाले थे।
मियामी पीडी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम जानते हैं कि चाकू मारने से पहले उनके बीच शारीरिक विवाद हुआ था।" पुलिस ने पाया कि उसके प्रेमी के कंधे में एक बार एक लग्जरी अपार्टमेंट में चाकू मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications