इंसानों के घरों पर होगी खराब सैटेलाइट की बारिश? अंतरिक्ष में जमा हुआ 100 खरब कचरा

स्पेस से एक टेंशन वाली खबर सामने आई है। वहां पर 1 खरब कचरा इकट्ठा हो गया है।

satellite

Space Junk: दुनिया की सभी अंतरिक्ष एजेंसियां स्पेस सेक्टर में रोजाना नए कीर्तिमान रच रहीं। अब स्पेस एक्स जैसी प्राइवेट कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हो गई हैं। इससे कितनी क्रांति आएगी ये तो नहीं पता, लेकिन सबने मिलकर अंतरिक्ष में बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।

दरअसल अंतरिक्ष में कचरा बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। अब वो दिन दूर नहीं जब सैटेलाइट के हिस्से आपके घरों पर गिरेंगे। अगर वक्त रहते सही कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी।

ब्रिटेन की टॉप साइंटिस्ट्स में से एक डॉ. इमोगन नाप्पेर के मुताबिक स्पेस में 100 खबर (100 trillion) कचरा है, जो पृथ्वी की ओर बढ़ रहा। अभी तो ये ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन भविष्य को लेकर उनको चिंता है। ऐसे में वो जल्द इस पर कानून बनाने की मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन द्वारा छोड़े गए ज्वलनशील कचरे को कैलिफोर्निया (अमेरिका) के ऊपर आकाश में जलते हुए देखा गया है। जब तक स्पेस जंक (कचरे) को साफ करने के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि पेश नहीं की जाती, तब तक अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा में खतरनाक यात्राओं का सामना करना पड़ेगा।

60000 सैटेलाइट होने की उम्मीद
वैसे तो अभी पृथ्वी की कक्षा में करीब 9000 सैटेलाइट हैं, लेकिन 2030 तक इसके 60 हजार तक होने की उम्मीद है। उपग्रह संभावित रूप से हजारों छोटे मलबे की वस्तुओं का निर्माण कर सकते हैं। ये एक चेन रिएक्शन की तरह है। मलबे के अधिक टुकड़ों का मतलब अधिक संभावित टक्कर है।

डॉ. नाप्पेर के मुताबिक पृथ्वी और चंद्रमा के बीच का स्थान इतने सारे उपग्रहों से भरा हुआ था कि वे एक-दूसरे से टकराने लगे। ऐसी आशंकाएं भी हैं कि मलबा पृथ्वी के बड़े हिस्से को अनुपयोगी बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+