पेरिस में IS का आतंकी हमला, हमलावर समेत 1 पुलिसकर्मी की मौत
पेरिस के कैंप्स एलिसी इलाके में गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जब कि दो घायल बताए जा रहे हैं।
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के कैंप्स एलिसी इलाके में गुरुवार को गोलाबारी हुई। घटना में शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावर को मार गिराया गया है इसके साथ ही जानकारी दी गई कि इस दौरान जहां एक पुलिसकर्मी की मौत हुई वहीं 2 अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

समाचार लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी हमलावर कौन था? स्थानीय लोगों का मानना है कि गोलीबारी करने वाला शख्स कोई आम इंसान भी हो सकता है। पेरिस पुलिस ने लोगों को अगाह किया है कि वो कैंप्स एलिसी से दूर रहे हैं।
राष्ट्रपति ने कहा...
हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उस पुलिसकर्मी के परिवार के साथ है, जिसकी इस घटना में मौत हुई है।
न्यूज एजेंसी अमाक के अनुसार इस्लामिक स्टेट के समूह ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि 3 दिन बाद फ्रांस में आम चुनाव संपन्न कराए जाने हैं, जिसके चलते पेरिस पहले ही हाई अलर्ट पर है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला किया। हमले के बाद एक शख्स गाड़ी के बाहर निकला और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस गोलीबारी को आतंकी हमला बताया है।












Click it and Unblock the Notifications