US Presidential Election 2020: बोले ट्रंप- जीत की संभवानाओं को महसूस कर बहुत अच्‍छा लग रहा है

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका में राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति पद के लिए आज यानी की मंगलवार को वोटिंग जारी है। जो बाइडेन हो या डोनाल्‍ड ट्रंप दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अपनी जीत के चांस को सोचकर उन्‍हें अच्‍छा महसूस हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि मतदान का दिन मंगलवार को चुना गया जिससे उन्‍हें पूरी उम्‍मीद है कि फ्लोरिडा और एरिज़ोना जैसे प्रमुख राज्यों में उन्‍हें बड़ी जीत मिलेगी।

US Presidential Election 2020: बोले ट्रंप- जीत की संभवानाओं को महसूस कर बहुत अच्‍छा लग रहा है

फॉक्‍स न्‍यूज से फोन पर बातचीत में डोनाल्‍ड ट्रंप ने बड़ी विश्‍वास भरे लहजे में कहा कि मुझे बहुत ही अच्‍छा महसूस हो रहा है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें उन सभी प्रमुख राज्यों में जीत की उम्मीद है जो चुनाव का फैसला करेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत की घोषणा बहुत जल्द नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि हमें ऐसा महसूस हो रहा है कि टेक्सास, फ्लोरिडा और एरिजोना में बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं।

ट्रंप ने कहा "मुझे लगता है कि हम उत्तरी कैरोलिना में बहुत अच्छा करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम पेंसिल्वेनिया में अच्छा करने जा रहे हैं। हमें लगता है कि हम हर जगह बहुत अच्छा कर रहे हैं।" ट्रंप ने कहा कि जो बाइडेन प्राइम टाइम नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि ये बेहद ही खतरनाक और भयानक है कि कई लाख वोटों को बुधवार (अमेरिकी समय) तक भी नहीं गिना जा सका है। लेकिन उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया कि विजेता को निर्धारित करने के लिए पर्याप्त वोट से अधिक होने से पहले उन्होंने मंगलवार शाम को समय से पहले ही जीत की घोषणा करने की योजना बनाई। उन्‍होंने कहा "मुझे लगता है कि हमारी जीत होगी, लेकिन केवल तभी जब जीत होगी"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+