Oil Prices Soar: इजराइल-हिजबुल्लाह तनाव के बीच तेल की कीमतों में उछाल क्यों? जानें पर्दे के पीछे की वजहें
Oil Prices Soar: इजरायल की दो जवाबी एयर स्ट्राइक ने हमास और ईरान को दहला दिया है। पहला हमला लेबनान की राजधानी बेरूत में हुआ। इसमें ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर कमांडर हज मोहसिन उर्फ फुआद शुक्र को निशाना बनाया गया। उसके बाद, दूसरा हमला ईरान की राजधानी तेहरान में हुआ। इसमें हमास का राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया ढेर हुआ।
इजराइल की इन एयरस्ट्राइक के बाद मध्य पूर्व में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इसके साथ ही तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। क्रूड ऑयल के बेंचमार्क कहे जाने वाले WTI (West Texas Intermediate) 77 डॉलर से ऊपर और ब्रेंट 81 डॉलर के करीब पहुंच गया। क्यों तेल की कीमतों में उछाल?

'मध्य पूर्व' (सऊदी अरब, कतर, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान और इराक) दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्रों में से एक है। जब इस क्षेत्र में राजनीतिक या सैन्य तनाव बढ़ता है, तो इससे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। हमास और हिजबुल्लाह के नेताओं की मौत के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका है, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता और बढ़ सकती है।
मध्य पूर्व की राजनीतिक अस्थिरता, आपूर्ति में संभावित रुकावट, और वैश्विक बाजार की प्रतिक्रियाओं के कारण तेल की कीमतों में उछाल देखा जा सकता है। अगर, उत्पादक क्षेत्रों में संघर्ष होता है, तो उत्पादन और परिवहन प्रभावित हो सकता है। तेल की आपूर्ति में रुकावट आने की संभावना के कारण बाजार में अनिश्चितता बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है।
क्या है WTI (West Texas Intermediate)?
WTI एक उच्च-गुणवत्ता का कच्चा तेल है, जिसे अमेरिकी कच्चा तेल के बेंचमार्क के रूप में जाना जाता है। यह मुख्य रूप से अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना, और नॉर्थ डकोटा में उत्पादित होता है।
जानें अन्य जरूरी बातें
- सल्फर की मात्रा: WTI में सल्फर की मात्रा कम होती है (0.24% तक), इसे स्वीट क्रूड कहा जाता है।घनत्व: WTI का API ग्रेविटी उच्च होता है (लगभग 39.6), इसे लाइट क्रूड भी कहा जाता है।
- प्रयोग: WTI मुख्य रूप से अमेरिकी रिफाइनरियों में उपयोग होता है और यह पेट्रोल और डीजल के उत्पादन के लिए आदर्श है।
- ट्रेडिंग: WTI का व्यापार मुख्य रूप से NYMEX (New York Mercantile Exchange) पर होता है।
क्या है ब्रेंट (Brent)?
ब्रेंट क्रूड ऑयल उत्तरी सागर (North Sea) से प्राप्त होने वाला कच्चा तेल है और यह वैश्विक बेंचमार्क के रूप में जाना जाता है। यह उत्तरी सागर के ब्रेंट ऑयल फील्ड से निकाला जाता है, जो ब्रिटेन और नॉर्वे के बीच स्थित है।
जानें अन्य जरूरी बातें
- सल्फर की मात्रा: ब्रेंट में सल्फर की मात्रा भी कम होती है (0.37% तक), इसे भी स्वीट क्रूड माना जाता है।
- घनत्व: ब्रेंट का API ग्रेविटी 38.06 है, जिससे यह भी लाइट क्रूड की श्रेणी में आता है।
- प्रयोग: ब्रेंट क्रूड का उपयोग यूरोप, एशिया, और अफ्रीका की रिफाइनरियों में होता है और यह गैसोलीन और डीजल उत्पादन के लिए उपयुक्त है।
- ट्रेडिंग: ब्रेंट क्रूड का व्यापार ICE (Intercontinental Exchange) और LSE (London Stock Exchange) पर होता है।
WTI और ब्रेंट में अंतर को समझें
- कीमत: ब्रेंट क्रूड का मूल्य आमतौर पर WTI से थोड़ा अधिक होता है, क्योंकि यह अधिक वैश्विक बाजार को प्रभावित करता है।
- भौगोलिक प्रभाव: WTI का उपयोग मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में होता है, जबकि ब्रेंट क्रूड का उपयोग वैश्विक स्तर पर किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications