अलकायदा से निपटने में यमन को मदद देंगे ओबामा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ह्वाइट हाउस के हवाले से कहा कि ओबामा ने यमन में अपने समकक्ष अब्द-रब्बु मंसूर हादी के साथ फोन पर हुई बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय संवाद का सफल समापन यमन में राजनीतिक बदलाव के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
ह्वाइट हाउस से जारी बयान के मुताबिक ओबामा ने यमन के राजनीतिक बदलाव और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में सहयोग जारी रखने की अपील की। बयान में कहा गया है कि ओबामा ने यमन के साथ सुरक्षा साझेदारी और अलकायदा से लड़ने के लिए यमन की सुरक्षा सेवा सुदृढ़ करने में मदद की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।












Click it and Unblock the Notifications