नन को Kiss करने से पहले पोप फ्रांसिस बोले- प्लीज काटना मत! देखें वायरल Video
नई दिल्ली। ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस उस समय दुविधा में पड़ गए जब एक कार्यक्रम में नन ने उनके सामने किस की मांग रख दी। हालांकि नन की गुजारिश पर पोप फ्रांसिस ने उसे किस किया लेकिन उससे पहले एक शर्त रखी। पोप फ्रांसिस और नन के बीच हुआ पूरा वाक्या वीडियो में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पोप फ्रांसिस और नन एक दूसरे को गले लगा रहे हैं।

नन ने की Kiss की मांग
दरअसल, मामला यूरोपीय देश वेटिकन सिटी में सेंट पीटर स्क्वॉयर का है जहां पोप फ्रांसिस साप्ताहिक संबोधन में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए वहां हजारों की भीड़ पहुंची थी, सभी लोग बैरिकोड के पीछे पोप के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दैरान वहां एक नन भी पहुंची जिसने पोप फ्रांसिस से एक किस करने की अजीबोगरीब मांग की। नन की बात सुन पोप भी असहज महसूस करने लगे और किस करने से पहले महिला से एक वादा लिया।

पोप फ्रांसिस ने कहा- काटना मत!
बता दें कि पोप फ्रांसिस ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु हैं और उनसे मिलने के लिए लोग हजारों की संख्या पहुंचते हैं। ऐसे में पोप की सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को बैरिकेट के दूसरी तरफ ही रखा जाता है। बुधवार को जब पोप फ्रांसिस वेटिकन ऑडिटोरियम में अपनी साप्ताहिक आम दर्शन के लिए दाखिल हो रहे थे उस समय यह घटना घटी। पोप फ्रांसिस जब अंदर जा रहे थे तो उन्हें एक नन ने किस करने की कोशिश की, हालांकि इसके बाद पोप ने उससे दूरी बना ली।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नन के जोर देने पर पोप फ्रांसिस मान गए और उसके सामने शर्त रखी कि वह शांत रहे और किस करते समय काटेगी नहीं। जब नन ने शर्त मान ली तो उसके बाद पोप फ्रांसिस महिला के पास गए और उसे किस किया, इस दौरान उन्होंने नन को गले भी लगाया। पोप के ऐसा करने से नन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वहां खड़े लोग भी प्रसन्न दिखे। यह पूरा वाक्या वीडियो में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

न्यू ईयर पर महिला को मारा था थप्पड़
न्यू ईयर के मौके पर पोप फ्रांसिस का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक महिला पर भड़के हुए दिखाई दे रहे थे। दरअसल, रोम की वेटिकन सिटी में न्यू ईयर के मौके पर सेंट पीटर्स स्क्वायर पर पोप से मुलाकात करने वाले अनुयायियों की भीड़ लगी हुई थी। मंगलवार को पोप यहां पर लोगों से मुलाकात करने के लिए बाहर आए। वह लोगों से हाथ मिला रहे थे कि अचानक एक महिला उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने लगती है। इस पर पोप उस महिला के हाथ पर तेजी से चांटा मारते हैं और आगे बढ़ जाते है।
यह भी पढ़ें: ईरान में तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, इराक में भारतीयों को सतर्क रहने को कहा












Click it and Unblock the Notifications