ट्विटर पर हिलेरी ने ट्रंप से कहा, ‘अपना अकाउंट डिलीट करो’
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की ओर से बढ़ चुकी हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के पक्के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप के बीच अब ट्विटर पर जंग शुरू हो गई है।

ओबामा ने किया समर्थन तो ट्रंप ने दिया जवाब
राष्ट्रपति ओबामा ने हिलेरी को जब अपना समर्थन देने की बात कही तो उसके बाद ट्रंप ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, 'ओबामा ने हाल में चालाक हिलेरी को समर्थन दिया। वह ओबामा के चार साल और चाहते हैं। लेकिन कोई और ऐसा नहीं चाहता।'
इस पर हिलेरी ने जवाब में लिखा, 'अपना अकाउंट डिलीट कीजिए।' सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिलेरी का यह मैसेज वास्तव में एक हिलेरी के एक यंग इंप्लॉई ने लिखा था।
ट्रंप ने मांगा 33,000 ईमेल का हिसाब
हिलेरी के सोशल मीडिया निदेशक एलेक्स वॉल के अनुसार यह ट्वीट 90 मिनट में 1,45,000 बार रीट्वीट हुआ और इस प्रकार यह 'मुहिम का सर्वाधिक रीट्वीट होने वाला ट्वीट बन गया।' ट्रंप ने भी बात में ट्वीट करते हुए हिलेरी से ट्वीट पर ही पूछा 'वह 33 हजार ईमेल कहां जो आपने डिलीट कर दिए थे?'












Click it and Unblock the Notifications