अब मुश्किल होगा अमेरिका में नौकरी हासिल करना, वीजा नियमों में होगा बदलाव

अमेरिका में नौकरी पाना अब होगा काफी मुश्किल, एच1-बी वीजा में बदलाव के लिए अमेरिकी कांग्रेस की ओर से पेश किया गया बिल

वाशिंगटन। एच1-बी वीजा में बड़े बदलाव के लिए अमेरिका में कांग्रेस की ओर से इस बिल को फिर से बिल पेश किया गया है। यह बिल कांग्रेस के दो सदस्यों की ओर से पेश किया गया है, इस बिल के पास होने के बाद दूसरे देश के कर्मचारियों का अमेरिका में नौकरी हासिल करना काफी मुश्किल होगा। इस बिल के पास होने के बाद दूसरे देशों से कम वेतन पर कर्मचारियों को नौकरी देना काफी मुश्किल हो जाएगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिका में चुनाव प्रचार के दौरान ही कई बार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अमेरिका में दूसरे देश से नौकरी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाएंग। इस बिल को ट्रंप के उसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

donald trump

क्या होंगे अहम बदलाव

इस बिल में जो अन्य अहम बातें हैं वह यह कि न्यूनतम वेतनमान को एक लाख डॉलर प्रतिवर्ष किया जाए और न्यूनतम योग्यता को मास्टर डिग्री को खत्म किया जाए। कांग्रेस के दोनों सदस्यों का इसके पीछे का तर्क है कि इस बिल के जरिए अमेरिका में वीजा के दुरउपयोग पर रोक लगेगी और इस बात को भी सुनिश्चित किया जा सकता है कि अमेरिका में दुनियाभर के काबिल लोगों के लिए नौकरियां उपलब्ध रहेंगी।

इसे भी पढ़े- गुजराती राज शाह बने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के डिप्‍टी रिसर्च डायरेक्‍टर

क्या कहना है यूएस कांग्रेस का
इस बिल को उस वक्त पेश किया गया था जब अमेरिका की डिज्नी, सोशल एडिशन सहित तमाम कंपनियों पर इस वीजा का दुरउपयोग करने का आरोप लगा था। बिल को पेश करने वाली इशा का कहना है कि अमेरिका को एक बार फिर से अग्रणी बनाने के लिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अमेरिका में दुनिया के सबसे काबिल लोगों को फिर से हासिल कर सके। लेकिन उसके साथ ही हमें इस बात को भी सुनिश्चित करना होगा कि इस नियम का दुरउपयोग नहीं किया जाए, इस कानून के चलते कई कंपनियां दूसरे देशों से कम कीमत पर कर्मचारियों को नौकरी देकर अमेरिका लाते हैं और अमेरिका के लोगों की नौकरी को खतरे में डालते हैं।

मुश्किल होगा नौकरी देना

इशा ने कहा कि हम इस वीजा में बदलाव के लिए जो बिल पेश कर रहे हैं वह इस बात को सुनिश्चित करेगा कि दूसरे देशों से सिर्फ काबिल लोगों को ही अमेरिका की कंपनियों में नौकरी मिल सके और ऐसा तभी हो जब इस कमी को अमेरिका के नागरिक पूरा नहीं कर सके। सैलरी को बढ़ाने के पीछे के मकसद के बारे में बताते हुए इशा ने कहा कि ऐसा करने से दूसरे देशों के कर्मचारियों का शोषण रुकेगा और कंपनिया गलत तरीके से फायदा नहीं कमा सकेंगी, इसके साथ ही कंपनियों में ऐसे लोगों के लिए जगह भी खाली रहेगी जिनकी उन्हें वास्तव में जरूरत है। कांग्रेस के दूसरे स्कॉट पीटर्स ने कहा कि एच-1 बी के दुरउपयोग को रोकने से अमेरिका के लोगों की नौकरी को बचाया जा सकता है और इसके जरिए प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+