सिर्फ एक घंटे में ब्रिटेन की संसद ने पीएम कैमरुन को दी सीरिया में हवाई हमलों की मंजूरी
लंदन। सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ जारी लड़ाई में अब ब्रिटेन भी शामिल हो गया है। बुधवार को संसद में 10 घंटे तक चली बहस के बाद आखिरकार कैमरुन सरकार को हमलों की मंजूरी मिल गई।

बुधवार को ब्रिटेन की हाउस ऑफ कॉमन्स में हमलों को लेकर वोटिंग हुई और सिर्फ एक घंटे में ही पीएम डेविड कैमरुन को इसकी मंजूरी दी दी गई।
मंजूरी मिलने के साथ ही गुरुवार तड़के साइप्रस के अक्रोतिरी में मौजूद ब्रिटिश एयरबेस से रॉयल एयरफोर्स के चार टोरनैडो फाइटर जेट्स ने टेक ऑफ किया और सीरिया पर हवाई हमले शुरू हो गए। हाउस ऑफ कॉमन्स में 397-223 के अंतर से वोटिंग हुई थी।
ब्रिटिश डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीरिया में हमलों में निशापा बनाए गए ठिकानों की जानकारी गुरुवार तक मुहैया हो पाएगी। रॉयल एयरफोर्स वर्ष 2014 के बाद से इराक में आईएसआईएस के ठिकानों पर हमले कर रही है।
इस अभियान को सीरिया तक ले जाने का संसद में साढ़े दस घंटे तक चली बहस के बाद लिया गया। इस बहस में प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने कहा कि ब्रिटेन को आतंकियों के गढ़ में ही उन पर हमला बोलना चाहिए, न कि वापस बैठकर उनके द्वारा हम पर हमला बोले जाने का इंतजार करना चाहिए।
कैमरुन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में हुई बहस के दौरान सांसदों से कहा कि सदन के सामने सवाल यह है कि किस तरह से ब्रिटेन के लोगों को आईएसआईएस के खतरे से सुरक्षित रखा जाए। यह इस बारे में नहीं है कि हम आतंकवाद से लड़ना चाहते हैं या नहीं, यह इस बारे में है कि हम इसे कितने बेहतर ढंग से अंजाम देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications