बिना वीजा के ही कतर में घुस सकेंगे 80 देश, भारत भी शामिल

नई दिल्ली। बुधवार को कतर ने 80 देशों के नागरिकों को अपने देश में बिना वीजा के ही आने की मंजूरी दे दी है। इन 80 देशों में भारत भी है। दरअसल, कतर पर 6 अरब देशों की ओर से प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके बाद देश में पर्यटन और हवाई यातायात में कमी आ रही थी। देश में पर्यटन और हवाई यातायात को बढ़ावा देने के मकसद से कतर ने यह अहम कदम उठाया है।

बिना वीजा के ही कतर में घुस सकेंगे 80 देश, भारत भी शामिल

सिर्फ एक पासपोर्ट होगा जरूरी
अब कतर में जाने के लिए इन 80 देशों के लोगों को सिर्फ एक पासपोर्ट की जरूरत होगी। 33 देशों के नागरिकों को कतर में 180 दिनों तक बिना वीजा के रहने की अनुमति है, वहीं दूसरी ओर बाकी 47 देशों के नागरिक करीब 30 दिनों तक कतर में रुक सकेंगे। कतर के पर्यटन विभाग के चीफ डेवलपमेंट अधिकारी हसन अल इब्राहिम ने बताया कि वीजा छूट देने की योजना से कतर इस क्षेत्र में सबसे खुला देश बन जाएगा।

2022 में होगा फुटबॉल विश्व कप
आपको बताते चलें कि 2022 में होने वाले फुटबॉल विश्वव कप का मेजबान कतर है। इसे लेकर भी कतर थोड़ा चिंतित है और माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए कतर ने यह अहम कदम उठाया है। आपको बता दें कि सऊदी अरब, इजिप्ट, बहरीन और यूएई ने 5 जून को कतर को बैन लिस्ट में डाल दिया था। कतर पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+