नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन खतरे में, सर्जरी के बाद से हालत खराब, अमेरिका रख रहा है नजर
वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया में इन दिनों सब-कुछ ठीक नहीं है। देश केनेता किम जोंग उन की हालत सर्जरी के बाद खराब है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग इस समय खतरे में हैं और अमेरिका इस स्थिति से जुड़ी इंटेलीजेंस रिपोर्ट पर करीब से नजर रख रहा है। 15 अप्रैल को किम के दादा किम सुंग जन्मदिन और नॉर्थ कोरिया का स्थापना दिवस होता है। किम आमतौर इस मौके पर होने वाले समारोह में वह हिस्सा लेते आए हैं। मगर इस वर्ष वह समारोह से गायब थे। इसके बाद से ही इस बात पर आशंकाएं जताई जा रही है कि किम का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनकी हालत खराब है।
Recommended Video

12 अप्रैल के बाद से जारी इलाज
सरकारी मीटिंग से चार दिन पहले किम को देखा गया था। एक और अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि किम की हेल्थ से जुड़ी जो भी जानकारियां आ रही हैं, वे सही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनकी हालत किस हद तक खराब है। साउथ कोरिया आधारित अखबार डेली एनके जो सिर्फ नॉर्थ कोरिया पर आधारित खबरें प्रकाशित करता है, उसकी तरफ से भी जानकारी दी गई है कि 12 अप्रैल के बाद से ही किम लगातार कार्डियोवस्कुलर सिस्टम प्रक्रिया पर हैं।

हद से ज्यादा स्मोकिंग और ऑबेसिटी के शिकार किम
एनके के मुताबिक किम को ज्यादा स्मोकिंग, ऑबेसिटी और ज्यादा काम करने की वजह से उन्हें कार्डियोवस्कुलर सिस्टम पर रखा गया है। फिलहाल उन्हें हाइनग्सैन काउंटी के एक बंगले में रखा गया है और यहीं पर उनका इलाज चल रहा है। नॉर्थ कोरिया अपने नेता के बारे में आने वाली जानकारियों को बहुत नियंत्रित करता है। किम को यहां पर भगवान माना जाता है। नेशनल मीडिया से उनकी गैर-मौजूदगी के बाद से ही उनकी हेल्थ को लेकर कई प्रकार की आशंकाएं लगाई जा रही थीं।

प्रपोगैंडा वीडियो एकमात्र जरिया
नॉर्थ कोरिया में प्रेस आजाद नहीं है और ऐसे में विश्लेषकों को सरकारी मीडिया और प्रपोगेंडा वीडियोज पर ही निर्भर रहना पड़ता है ताकि कुछ जानकारी मिल सके। किम को आखिरी बार 11 अप्रैल को देखा गया था। 15 अप्रैल को नॉर्थ कोरिया के लिए सबसे बड़ा दिन होता है और इस दिन पर उनके दादा किम इल सुंग का जन्मदिन होता है। इस तारीख पर भी किम नजर नहीं आए और न ही आधिकारिक तौर पर उनका कोई जिक्र किया गया। नॉर्थ कोरिया के मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

साल 2014 में भी आईं ऐसी खबरें
किम जोंग के पिता किम जोंग इल भी साल 2008 में जब नॉर्थ कोरिया का 60वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था, तो परेड से गायब थे। उसके बाद भी इसी तरह की खबरें आई थीं कि उनका स्वास्थ्य खराब है। बाद में जानकारी मिली थी कि वह एक स्ट्रोक का शिकार हो गए हैं। साल 2011 में उनकी मौत हुई थी। साल 2014 मे भी किम जोंग एक माह से ज्यादा समय तक गायब रहे थे। उस समय भी उनके खराब स्वास्थ्य की खबरें आई थीं। बाद में साउथ कोरिया की इंटेलीजेंस की तरफ से बताया गया था कि उनके टखने में एक गांठ की वजह से वह गायब थे।












Click it and Unblock the Notifications