तीन हफ्तों बाद नजर आए नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग, फर्टिलाइजर फैक्‍ट्री का रिबन काटने पहुंचे

प्‍योंगयांग। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर लग रही तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन सार्वजनिक तौर पर सबके सामने आ गए हैं। तीन हफ्तों बाद किम अपनी जनता के सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्‍हें लेकर तमाम तरह की आशंकाए लगाई जा रही थीं। नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने शनिवार को अपने नेता किम जोंग उन की तस्‍वीरें जारी की हैं। कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि किम गंभीर रूप से अस्‍वस्‍थ हैं और एक सर्जरी के बाद उनकी हालत अस्थिर है।

Recommended Video

    North Korea: Kim Jong का नया Video आया सामने, फिट और मुस्कुराते दिखे किम | वनइंडिया हिंदी
    kim-jong-un.jpg

    फर्टिलाइजर फैक्‍ट्री का उद्घाटन करने पहुंचे

    जो तस्‍वीरें सामने आई हैं उसे रोडोंग सिनमुन न्‍यूजपेपर ने जारी किया है। इसमें तानाशाह किम को एक फर्टिलाइजर फैक्‍ट्री में उद्घाटन करने पहुंचे हैं। यह फैक्‍ट्री राजधानी प्‍योंगयांग के करीब सुनचोन में हैं। इन तस्‍वीरों में किम के साथ कुछ अधिकारी और उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। 11 अप्रैल के बाद से किम को अब देखा गया है। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि किम या तो गंभीर रूप से बीमार हैं या फिर कोम में हैं या फि उनकी मौत हो गई है। गुरुवार को यूनाइटेड नेशंस (यूएन) के मुखिया एंटोनियो गुटारेश ने भी कहा कि उनके पास किम के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि नॉर्थ कोरिया की तरफ से उसके शासक के खराब स्‍वास्‍थ्‍य की सभी खबरों को खारिज कर दिया गया है।

    ट्रंप बोले मेरे पास है पूरी जानकारी

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके पास नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी और जल्‍द ही इस बारे में बाकी लोगों को भी पता लगेगा। दूसरी ओर, साउथ कोरिया के सुरक्षा सलाहकार मून चुंग इन ने भी कहा था कि उनकी सरकार की स्थिति इस बात पर अडिग है कि किम जोंग उन जिंदा है और स्‍वस्‍थ है। किम को आखिरी बार 11 अप्रैल को हुई कोरिया वर्कर्स पार्टी पोलितब्यूरो की मीटिंग में देखा गया था। इसके बाद से ही वह सार्वजनिक समारोहों से गायब थे। 15 अप्रैल को उनके दादा किम इल सु्ंग का बर्थडे था जो नॉर्थ कोरिया के फाउंडर भी हैं, इस मौके पर देश में बड़े स्‍तर पर समारोह का आयोजन होता है और किम हर वर्ष इसमें शिरकत करते हैं। मगर इस बार वह इससे गायब थे और इसके बाद ही उनके खराब स्‍वास्‍थ्‍य की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+