युद्ध के ऐलान पर नॉर्थ कोरिया को अमेरिका ने दिया ये जवाब
Recommended Video

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका ने हमारे खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है, इसलिए किम जोंग उन सरकार भी अमेरिकी हमलावारों को जवाब देने के लिए विचार कर रही है। इस बीच व्हाइट हाउस ने नॉर्थ कोरिया के इस आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है।

अमेरिका ने किया युद्ध का खंडन
सोमवार को व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव साराह हकबी सैंडर्स ने कहा, 'हमने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ किसी भी प्रकार के युद्ध की घोषणा नहीं की है और इस तरह के सुझाव (युद्ध) बिल्कुल बेतुका है'। उन्होंने कहा कि जब कोई विमान अंतरराष्ट्रीय समुद्र के ऊपर से होकर गुजरता है तो इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी उसे तबाह कर लेगा।
नॉर्थ कोरिया ने अपने क्षेत्र में युद्ध की घोषणा के बारे में अमेरिका पर इसलिए आरोप लगाया कि क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि नॉर्थ कोरिया अब ज्यादा दिन तक नहीं बचेगा।
दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ रही है टेंशन
जब से अमेरिका ने अपने गुआम ( प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है जो प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है) क्षेत्र में जंगी जहाज खड़े किए है, तभी से इस कोरिया द्वीप में टेंशन बढ़ गई है। आपको बता दें कि अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए गुआम में एंडरसन एयर फोर्स बेस पर B-1B बमवर्षक और F-15 लड़ाकू विमानों को खड़ा किया है।












Click it and Unblock the Notifications