बाइडेन ने बताया 'सुरक्षा के लिए खतरा' तो बिफर गये किम जोंग, अमेरिका को दी बर्बाद करने की चेतावनी
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम को अमेरिका के लिए खतरा बताया तो नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है
वॉशिंगटन/प्योंगयांग, मई 02: अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा क्या बताया, नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को बर्बाद करने की धमकी दे दी। नॉर्थ कोरिया ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया को सुरक्षा के लिए खतरा बताकर एक बड़ी भूल की है, जिसका खामियाजा अमेरिका को भुगतना पड़ेगा। नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को बर्बाद करने की चेतावनी दी है।

अमेरिका को धमकी
नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग ने अमेरिका को बर्बाद करने की धमकी दी है। नॉर्थ कोरिया ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नॉर्थ कोरिया को अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बताकर अपने शत्रुतापूर् रवैये को जाहिर किया है, जो एक बड़ी भूल है और इसका अंजाम अमेरिका को भुगतना पड़ेगा। नॉर्थ कोरिया के बयान उस वक्त आया है जब कई रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका नॉर्थ कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग उन से बात करना चाहता है मगर किम जोंग उन बात करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी क्वोन जोंग गुन ने एक बयान में कहा है कि 'अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान साफ दिखा रहा है कि वो उत्तर कोरिया को लेकर दुश्मनी की नीति पर ही आगे बढ़ना चाहते हैं, जैसा की अमेरिका लगातार करता आया है और ये स्पष्ट है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बहुत बड़ी भूल कर दी है।'

क्या कहा था जो बाइडेन ने?
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कुछ दिन पहले नॉर्थ कोरिया को लेकर सख्त बयान दिए थे। पिछले हफ्ते अमेरिकी संसद में बयान देते हुए जो बाइडेन ने कहा था कि ईरान और नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा है और अमेरका कई बड़े कदम उठाकर अपने सहयोगियों की मदद से इस संकट से निपटेगा। जिसका दवाब देते हुए नॉर्थ कोरिया ने कहा है कि 'नॉर्थ कोरिया की नीति अब पूरी तरह से स्पष्ट है कि हम भी उसी तरह से जवाबी कार्रवाई करेंगे और वक्त आने पर अमेरिका को पता चल जाएगा कि उसने कितनी बड़ी भूल की है'। हालांकि, नॉर्थ कोरिया ने ये स्पष्ट नहीं किया है को आने वाले वक्त में अमेरिका के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगा?

अमेरिका को भाव नहीं
आपको बता दें कि मार्च महीने में सीएनएन ने रिपोर्ट दी थी कि नॉर्थ कोरिया के तानाशाह अध्यक्ष किम जोंग उन से संपर्क साधने की कोशिश अमेरिका कई बार कर चुका है लेकिन वहां से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि यूनाइटेड नेशंस के प्योंगयांग मिशन को लेकर भी किम जोंग उन किसी अमेरिकी अधिकारी से बात करने को तैयार नहीं हैं। प्योंगयांग मिशन पर खुलासा होने के बाद अमेरिकी अधिकारी उत्तर कोरिया प्रशासन तक पहुंच बनाने में नाकामयाब है। प्योंगयांग मिशन के तहत हुए खुलासे के मुताबिक नॉर्थ कोरिया न्यूक्लियर हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की कोशिश में जुटा है और इसे लेकर अमेरिका से बात करने को तैयार नहीं है। बाइडेन प्रशासन का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को लेकर कई गलत फैसले लिए हैं और डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा नॉर्थ कोरिया को लेकर उठाए गये सारे कदम फेल साबित हुए हैं और नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्लान को रोका नहीं जा सका है। बाइडेन प्रशासन ने कहा है कि पिछले एक साल से नॉर्थ कोरिया और अमेरिकी प्रशासन की कोई एक्टिव बातचीत नहीं हुई है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने आखिरी वक्त में नॉर्थ कोरिया से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन वो भी नाकामयाब हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications