'महामारी अटैक' की तैयारी में नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन, बना रहा प्लेग और चेचक बम
प्योंगयांग। दुनिया नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर हैरान है, लेकिन यह देश जैविक हथियार बनाने में जुटा है। कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच नॉर्थ कोरिया अपने जैविक हथियार से भयंकर बीमारियों से महामारी मचाने की तैयारी में है। अमेरिकी थिंकटैंक बेल्फर सेंटर द्वारा की गई स्टडी के अनुसार, किम जोंग उन न्यूक्लियर या केमिकल बम ही नहीं, बल्कि प्लेग और चेचक जैसे बीमारियां फैलाने वाले खतरनाक जैविक बम बना रहा है।

नॉर्थ कोरिया बायोलॉजिकल वेपंस पर फोकस कर रहा है
कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिका ने जिन जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया था, उसी प्रकार के हथियार अब नॉर्थ कोरिया ने भी तैयार कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो नॉर्थ कोरिया बायोलॉजिकल वेपंस पर फोकस कर रहा है, जो ना सिर्फ कई बीमारियां फैलाएगा, बल्कि इन जो प्राकृतिक रूप से फैलने वाली बीमारियों की भी रक्षा करेगा।

महामारी फैलाने को आतुर नॉर्थ कोरिया
रिपोर्ट्स की मानें तो नॉर्थ कोरिया कई अलग-अलग बीमारियां पैदा करने के लिए जैविक हथियार बनाने पर काम कर रहा है। नॉर्थ कोरिया ऐसे जैविक हथियार बना रहा है, जिससे प्लेग, ऐंथ्रेक्स, स्मॉलपॉक्स और रक्तस्रावी बुखार की तरह घातक बीमारियां फैल सकती है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया में कम से कम 3 बायलॉजिकल वेपंज प्रॉडक्शन यूनिट हैं और कई रिसर्च सेंटर भी उससे जुड़े हैं।

अमेरिका कर चुका है जैविक हथियारों का प्रयोग
1950-1953 में कोरियाई प्रायद्वीप युद्ध के बाद हजारों लोग हैजा, टाइफाइड और चेचक जैसी बीमारियों का शिकार होकर मर गए थे। नॉर्थ कोरिया ने इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया था। इस क्षेत्र में नए तनाव के बीच नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका को जवाब देने के लिए जैविक हथियार बनाने ठान लिया है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है नॉर्थ कोरिया पहले भी कई जैविक हथियार विकसित कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications