North Korea: छोटी बहन को सौंपी तानाशाह किम जोंग उन ने बड़ी जिम्मेदारी
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही अपनी बहन किम यो जोंग को भी कुछ ताकतें सौंप दी है। पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि अब किम की बहन देश के अहम फैसलें लेने लगी हैं। किम की बहन पर अमेरिका और साउथ कोरिया के साथ रिश्तों की जिम्मेदारी है।किम ने अपनी पार्टी के सदस्यों को चेताया कि उनका देश अब उन चुनौतियों की तरफ बढ़ रहा है जिसके बारे में कभी नहीं सोचा गया था।

किम जोंग ने दी मुश्किल हालातों की चेतावनी
किम के मुताबिक विकास के जो लक्ष्य उन्होंने तय किए थे, उन्हें भी काफी नुकसान हुआ है। देश की मीडिया की तरफ से यह जानकारी दी गई है। किम की मीटिंग के बाद साउथ कोरिया के सांसदों ने रिपोर्ट्स को बताया कि देश की इंटेलीजेंस एजेंसी की तरफ से बताया गया है कि किम ने अपनी बहन को बड़ी जिम्मेदारियां सौपी हैं। पिछले कुछ दिनों से किम की बहन लगातार राजनयिक फैसले ले रही थीं। उनकी तरफ से ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिट्ठी का जवाब दिया गया था। इस चिट्ठी में किम की बहन ने कहा था कि अब अमेरिका से बात करने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि वह चुनावों के लिए नॉर्थ कोरिया का फायदा उठाना चाहता है। बताया जा रहा है कि किम अब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की तरह ही सिस्टम को फॉलो कर रहे हैं। किम के पास ताकतों को साझा किया जाने लगा है। दूसरी तरफ, नॉर्थ कोरिया में इस समय खाने-पीने की चीजों का बड़ा संकट चल रहा है। देश का 90 प्रतिशत चीन के साथ होता है और इस वजह से हालात बद से बदतर हो गए हैं। कुछ हफ्तों पहले यूनाइटेड नेशंस ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया के ज्यादातर परिवार बस एक समय का खाना खाकर गुजारा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications