खुलासा: उत्तर कोरिया के दोनों परमाणु बम पाकिस्तान में बने थे, वैज्ञानिकों ने की थी मदद
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया और पाकिस्तान के बीच परमाणु समझौते के आरोपों पर अंग्रेजी अखबार संडे गार्जियन ने मुहर लगा दी है। अखबार ने एक लेख में लिखा है कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने जो परमाणु परीक्षण किए हैं वो बम पाकिस्तान में बने थे।

रिपोर्ट के मुताबिक ईस्ट एशिया में परमाणु कार्यक्रम पर बारीक और गुप्त रूप से नजर रखने वाले विशेषज्ञों के अनुसार हाल में उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण में बम पाकिस्तान में बने हुए थे।
अखबार ने इस संबंध में विस्तार पूर्वक एक रिपोर्ट छापी है। इसके मुताबिक दोनों देशों के बीच 1970 से ही परमाणु हथियारों पर सहयोग चल रहा है लेकिन 1998 में पाकिस्तान द्वारा चगाई में किए गए परमाणु टेस्ट के बाद इसमें तेजी आ गई।
पाकिस्तानी वैज्ञानिकों ने की उत्तर कोरिया की मदद
अखबार ने सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा है कि अक्टूबर 2006 और मई 2009 में उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किए इसमें उसका साथ दिया पाकिस्तान के सिंध में हैदराबाद स्थित सेंटर के वैज्ञानिकों ने दिया। आपको बता दें कि 1987 में पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक ए क्यू खान ने भारतीय पत्रकार कुलदीप नैयर को दिए इंटरव्यू में परमाणु परीक्षण की बात मानी भी थी।













Click it and Unblock the Notifications