हिरोशिमा-नागासाकी से भी कहीं ज्यादा ताकतवर है नॉर्थ कोरिया का ये बम, जानिए इसकी ताकत
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया ने रविवार को छठी बार परमाणु बम का परीक्षण कर दुनिया में एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है। अंडरग्राउंड किया गया यह ब्लास्ट अब तक का सबसे खतरनाक परीक्षण था। बताया जा रहा है कि यह बहुत ही पावरफुल हाइड्रोजन बम था, जिसकी ताकत दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर गिराए गए बम से भी ज्यादा है। नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि यह बम अपने पांचवे परमाणु परीक्षण से 10 गुना अधिक शक्तिशाली है।

अब तक का सबसे खतरनाक है ये बम
नॉर्थ कोरिया ने सितंबर मे 2016 में जिस परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था उससे 10 किलोटन ऊर्जा उत्पन्न हुई थी। इस बार करीब 100 किलोटन के हाइड्रोजन बम का सफल टेस्ट का दावा किया जा रहा है। एक्सपर्ट की मुताबिक, अगर वाकय में ऐसा है तो यह दुनिया का सबसे खतरनाक और शक्तिशाली बम हो सकता है।

हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद आया तगड़ा भूकंप
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद नॉर्थ कोरिया के पुंगे-री न्यूक्लियर टेस्ट साइट के पास करीब 6.3 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। इस खतरनाक भूकंप के झटके जर्मनी तक महसूस किए गए। यहां तक कि उत्तर पूर्वी चीन में भी शक्तिशाली झटके लगे। एक्सपर्ट की मानें तो इससे पहले परमाणु परीक्षण के दौरान इतने खतरनाक भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए थे।

हिरोशिमा पर गिराए बम से सात गुना ज्यादा ताकतवार
प्योंगयांग ने रविवार को एक और हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर दुनिया को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। एक्सपर्ट की मानें तो नॉर्थ कोरिया का यह छठा हाइड्रोजन बम 1945 में जापान के हिरोशिया और नागासाकी शहर पर गिराए बम की तुलना में सात गुना ज्यादा ताकतवर है।

10 सालों से लगातार परमाणु परीक्षण कर रहा है नॉर्थ कोरिया
पिछले 10 सालों से नॉर्थ कोरिया लगातार अपने परमाणु परीक्षणों से दुनिया में खौफ पैदा कर रहा है। उत्तर कोरिया इससे पहले 2006, 2009, 2013 और 2016 में परमाणु बमों का परीक्षण कर चुका है। किम जोंग उन के सत्ता में आने के बाद यह तीसरी बार परमाणु बम का परीक्षण हुआ है। पिछले महीने 29 अगस्त को भी नॉर्थ कोरिया ने जापान के ऊपर मिसाइल लॉन्च की थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications