'किम' का पूरा खानदान ही सनकी है, देखिए- किम जोंग उन के पिता की हैरान करने वाली हरकतें

प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया में सनक का सम्राज्य है जो ना सिर्फ अपने मुल्क की जनता पर अत्याचार करता है बल्कि समय-समय पर दुनिया में भी खौफ पैदा करता रहता है। नॉर्थ कोरिया दुनिया में एक ऐसा मुल्क है जो किसी अंतरराष्ट्रीय नियम और कानून-कायदों को नहीं मानता। यही कारण है कि तानाशाही किम जोंग उन ने छठी बार हाइड्रोजन बम का परीक्षण कर पूरी दुनिया को एक बार फिर चिंतित कर दिया है। अगर आपको लगता है कि किम एक सनकी और पागल है तो आपके बता दें कि जब से नॉर्थ कोरिया बना है तभी से यहां सिर्फ 'किम' परिवार का ही तानाशाही साम्राज्य रहा है। किम जोंग उन की तरह उनके पिता किम जोंग इल भी उतने खुंखार और सनकी थे।

किम के पिता की हरकतों से पता चलता है कि पूरा खानदान सनकी था

इल ने छोटी सी उम्र में अपने भाई की हत्या कर दी थी

इल ने छोटी सी उम्र में अपने भाई की हत्या कर दी थी

यूं तो नॉर्थ कोरिया में किम परिवार का साम्राज्य है लेकिन कई बार वे अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या भी कर देते हैं। बताया जाता है कि किम जोंग इल ने अपने 4 साल के छोटे भाई किम शू रा को स्वीमिंग पूल में डूबों कर हत्या कर दी थी। किम के बायोग्राफी में इस बात का जिक्र है कि जब किम आठ साल का था तब उसके मां की हत्या कर दी गई थी।

इल के 50 से ज्यादा नाम थे

इल के 50 से ज्यादा नाम थे

इस तानाशाही नेता ने नॉर्थ कोरिया पर 17 साल तक राज किया, तब तक उनकी जनता और मिल्ट्री उन्हें कई नामों से बुलाती थी। बताया जाता है कि किम के 50 से ज्यादा नाम थे। नॉर्थ कोरिया की जनता उन्हें, डियर लीडर, ग्रेट लीडर, रेस्पेक्टेड लीडर, ब्रिलियंट सन ऑफ सोशलिज्म और द ग्रेट सन ऑफ लाइफ जैसे नामों से बुलाती थी।

गधों को फूड के रूप में खाता था

गधों को फूड के रूप में खाता था

किम जोंग इल गधों का मांस खाने का शौकीन था। 2004 में उसके एक शेफ ने कहा था कि फ्रैंच वाइन के साथ केकड़ा और गधे के मीट को बड़े चाव से खाता था। बताया जाता है कि किम जोंग इल 2011 में एक बार ट्रेन से मॉस्को जा रहा था, उस वक्त वो पके हुए गधे के मीट का आनंद ले रहा था।

न्यूड पार्टी का शौकीन

न्यूड पार्टी का शौकीन

किम जोंग इल न्यूड पार्टी करने का शौकीन था। बताया जाता है कि इस पार्टी के दौरान इल के सामने कई लड़कियां न्यूड डांस करती थीं और वो खुद उनके सामने न्यूड होकर पार्टी का आनंद लेता था। कई न्यूज एजेंसियों ने दावा किया है कि उस पार्टी में दुनिया की महंगी से महंगी शराब सर्व की जाती थी।

इल के कराया था साउथ कोरिया के डायरेक्टर दंपति का अपहरण

इल के कराया था साउथ कोरिया के डायरेक्टर दंपति का अपहरण

किम जोंग इल हॉलीवुड फिल्मों का बहुत बड़ा शौकीन था। बताया जाता है उसके पास से करीब 20,000 हॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन था। इल अपने देश की फिल्म इंडस्ट्री से दुखी था क्योंकि उसे उस टाइप फिल्में नहीं मिल पा रही थी जो वो चाहता था। 1978 में किम जोंग इल ने साउथ कोरिया के डायरेक्टर दंपति का अपहरण करवाया था। किम ने उन दोनों को गॉडजिला की रीमेक बनाने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+