आईएसआईएस की तर्ज पर अमेरिका को धमकी देता नॉर्थ कोरिया
वाशिंगटन। नॉर्थ कोरिया ने एक वीडियो जारी कर अमेरिका पर परमाणु हमले की धमकी दी है। पिछले कुछ दिनों में यह पहला मौका है जब नॉर्थ कोरिया ने वीडियो के जरिए अमेरिका को धमकाया है।

नॉर्थ कोरिया ने 'लास्ट चांस,' इस टाइटल के साथ एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि अगर अमेरिका एक इंच भी आगे बढ़ा तो फिर उसे पर परमाणु हमला हो जाएगा।
चार मिनट के वीडियो में है तबाही
यह वीडियो चार मिनट का है और वीडियो में एक बैलेस्टिक मिसाइल को जिसे सबमरीन से लांच किया गया है, शूट किया गया है। इस मिसाइल के जरिए ही नॉर्थ कोरिया ने पूरे अमेरिका में तबाही मचाने की धमकी दी है।
इस वीडियो की शुरुआत अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच संबंधों से हुई है तो इसका अंत वाशिंगटन स्थित लिंकन मेमोरियल पर न्यूक्लियर मिसाइल के हमले के साथ हुआ है।
जनवरी में हुआ था परमाणु टेस्ट
इस मिसाइल हमले के साथ ही अमेरिका को धमकी दी गई है। नार्थ कोरिया ने वीडियो में अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच जारी ज्वाइंट वॉर एक्सरसाइज पर नाराजगी भी जाहिर की है।
नॉर्थ कोरिया ने जनवरी में हाइड्रोजन बम टेस्ट किया था। इस टेस्ट के बाद से नॉर्थ कोरिया ने कई शॉर्ट और लांग रेंज की मिसाइलों के टेस्ट को अंजाम दे डाला है।
कई बार नॉर्थ कोरिया की ओर से साउथ कोरिया पर भी हमले की धमकी दी जा चुकी है। पिछले दिनों किम जोंग उन ने धमकी दी थी कि देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबंधों के बावजूद टेस्ट्स जारी रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications