अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से झूठ बोल रहे हैं नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग, तैयार हो रहीं दो बैलेस्टिक मिसाइलें

एक अमेरिकी अधिकारी की मानें तो नॉर्थ कोरिया अपनी नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) पर काम कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं नॉर्थ कोरिया का मिसाइल प्रोग्राम पहले की ही तरह चल रहा है।

न्यूयॉर्क। एक अमेरिकी अधिकारी की मानें तो नॉर्थ कोरिया अपनी नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) पर काम कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं नॉर्थ कोरिया का मिसाइल प्रोग्राम पहले की ही तरह चल रहा है। अमेरिकी अधिकारी ने फॉक्‍स न्‍यूज को बताया कि नॉर्थ कोरिया पर इंटेलीजेंस की नई रिपोर्ट आई है और इसी से इस बात का अंदाजा लगाया गया है कि 'मिसाइल प्रोग्राम पहले ही ही तरह चल रहा है।' इस अमेरिकी अधिकारी की ओर से इस बात पर भी ध्‍यान दिलाया गया है कि नॉर्थ कोरिया की सरकार अपने सुप्रीम लीडर किम जोंग की देखरेख में नई आईसीबीएम के निर्माण कार्य को आगे बढ़ा रहा है।

फिर से चुनौती बनेगा नॉर्थ कोरिया!

फिर से चुनौती बनेगा नॉर्थ कोरिया!

नॉर्थ कोरिया ने पिछले वर्ष तीन आईसीबीएम का टेस्‍ट किया था और इसके बाद यूनाइटेड नेशंस (यूएन) ने इस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद से ही नॉर्थ कोरिया, अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के लिए चुनौती बना हुआ है। सोमवार को वॉशिंगटन पोस्‍ट की ओर से जानकारी दी गई थी कि प्‍योंगयांग एक ही केंद्र में दो आईसीबीएम का निर्माण कर रहा है। जिस जगह पर इन मिसाइलों का निर्माण हो रहा है, उसी जगह पर इस देश की पहले लॉन्‍ग रेंज मिसाइल का निर्माण हुआ था जिसमें हवासोंग-15 मिसाइल भी शामिल है। यह मिसाइल अमेरिका के ईस्‍ट कोस्‍ट तक मार कर सकती है। सैटेलाइट इमेजों में इस बात की पुष्टि होती है।

ट्रंप और अमेरिका को धोखा दे रहे किम जोंग

ट्रंप और अमेरिका को धोखा दे रहे किम जोंग

एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से नाम न बताने की शर्त पर वॉशिंगटन पोस्‍ट को जानकारी दी गई कि नॉर्थ कोरिया, अमेरिका को रिसर्च फैसिलिटीज सेंटर, हथियारों के बारे में गलत आंकड़ें देकर उसे धोखा देने की कोशिश में है। इसी मकसद से किम जोंग उन ऐसे दावे कर रहे हैं कि उन्‍होंने कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्‍त करने का अपना लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। अमेरिकी इंटेलीजेंस रिपोर्ट में इस बात की तरफ इशारा मिला है कि किम जोंग उन अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने में लगे हुए हैं। जून में सिंगापुर में किम जोंग उन और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी और इस मुलाकात में किम ने ट्रंप से वादा किया था कि वह कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्‍त कराएंगे। अपने वादे के बाद भी किम लगातार परमाणु हथियार बढ़ा रहे हैं।

लगातार जारी है परमाणु कार्यक्रम

लगातार जारी है परमाणु कार्यक्रम

एक और अमेरिकी अधिकारी ने फॉक्‍स न्‍यूज को जानकारी दी है कि इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं कि नॉर्थ कोरिया ने मिसाइलों को निर्माण करना बंद कर दिया है। नॉर्थ कोरिया ने न्‍यूक्लियर टेस्‍ट साइट को खत्‍म करने के बाद भी मिसाइल निर्माण कार्यक्रम जारी रखा है। पिछले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने सीनेटे पैनल को बताया था कि प्‍योंगयांग परमाणु हथियारों से जुड़ी सामग्री का उत्‍पादन करने में लगा हुआ है। पोंपेयो ने जुलाई माह में नॉर्थ कोरिया का दौरा किया था। पोंपेयो के दौरे से नॉर्थ कोरिया में काफी नाराजगी थी और नॉर्थ कोरिया का मानना है कि अमेरिकी अधिकारियों को रवैया परमाणु निरस्‍त्रीकरण पर बहुत ही निराश करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+