यूएन के प्रतिबंधों को दरकिनार कर नॉर्थ कोरिया ने टेस्ट की मिसाइलें
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया ने यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसलि के प्रतिबंधों के बाद भी कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया है। परीक्षण से कुछ देर पहले ही नॉर्थ कोरिया पर 20 वर्ष में पहली बार नए और कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे।

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी किनारे पर समुद्र में कुछ नई मिसाइलों के परीक्षण की पुष्टि की है।
नॉर्थ कोरिया के नए परीक्षणों से कोई सीधा खतरा नहीं बताया गया है लेकिन इसे यूनाइटेड नेशंस के कदम के जवाब की तरह देखा जा रहा है।
कई जानकारों की नजर में प्रतिबंधों ने दोनों देशों के संबंधों में तनाव को और बढ़ा दिया है।
अंतरराष्ट्रीय कनून के तहत कम दूरी की मिसाइलों के परीक्षण की इजाजत है, लेकिन लंबी दूरी की मिसाइलों की नहीं।
आपको बता दें कि जनवरी में नॉर्थ कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था। इसके कुछ ही दिनों बाद इसने एक रॉकेट परीक्षण भी किया था। इस परीक्षण के बाद से अमेरिका की चिंताएं बढ़ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications