उत्तर कोरिया का दावा- बना लिया परमाणु बम से भी ताकतवर हथियार, किया ऐसा परीक्षण कि हिल गई धरती
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने एक और परमाणु परीक्षण कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने हाइड्रोजन बम का परीक्षण सफलापूर्व कर लिया है और यह भी कहा है कि इसे मिसाइल में लोड भी किया जा सकता है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे परमाणु बम बताया जा रहा है, ना कि हाइड्रोजन बम।

USGS ने उत्तर कोरिया के संगजीबायगाम क्षेत्र में एक खतरनाक धमाके के रिकॉर्ड किया, इसकी तीव्रता करीब 6.3 मैग्निट्यूड बताई जा रही है। इस धमाके की वजह से उत्तर हेमग्येओंग प्रांत में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे भूकंप भी आने की खबर है। आपको बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि उत्तर कोरिया ने पहले के मुकाबले और भी अत्याधुनिक हथियार विकसित कर लिए हैं। यह दावा खुद उत्तर कोरिया की तरफ से किया गया बताया जा रहा था।
कहा जा रहा था कि इस नए हथियार को बैलिस्टिक मिसाइल से जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं, उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए ने किम-जोंग उन की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें वह नए हाइड्रोजन बम का निरीक्षण करते दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर कोरिया की तरफ से किए गए इस परीक्षण से जो धमाका हुआ वह काफी तेज था। पिछले साल 10 किलोटन का एक टेस्ट किया गया था और आज हुए इस टेस्ट के धमाके की तीव्रता पिछले साल वाले धमाके से करीब 10 गुना तेज था।












Click it and Unblock the Notifications