North Korea Missile: नॉर्थ कोरिया ने समुद्र की ओर दागी एक और मिसाइल, साउथ कोरिया के सेना का दावा

North Korea Missile: नॉर्थ कोरिया ने समुद्र की ओर दागी एक और मिसाइल, साउथ कोरिया के सेना का दावा

सियोल (साउथ कोरिया) 06 अक्टूबर: उत्तर कोरिया (नॉर्थ कोरिया) ने गुरुवार को समुद्र की ओर एक और मिसाइल दागी है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई (साउथ कोरिया ) के सेना के हवाले से लिखा है कि उत्तर कोरिया (नॉर्थ कोरिया) ने समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। नॉर्थ कोरिया ने इससे दो दिन पहले जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दागी थी। यह लॉन्च दो सप्ताह से भी कम समय में उत्तर की ओर से हथियारों की गोलीबारी का छठा राउंड था।

North Korea Missile

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि लॉन्च गुरुवार सुबह किया गया था। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि हथियार कितनी दूर उड़ा या कहां जाकर गिरा है।

नॉर्थ कोरिया द्वारा पांच साल में पहली बार जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दागे जाने के दो दिन बाद ये लॉन्चिंग की गई है। विदेशी एक्सपर्ट ने कहा कि मंगलवार को दागी गई मिसाइल में एक मध्यम दूरी का हथियार शामिल था जो अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र गुआम और उससे आगे तक पहुंचने में सक्षम था।

North Korea Missile

हाल ही में जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से दूर दक्षिण कोरिया (साउथ कोरिया ) और जापान के साथ सैन्य अभ्यास किया तो उत्तर कोरिया (नॉर्थ कोरिया) ने भी हथियारों के परीक्षण की झड़ी लगा दी। हाल के दिनों में उत्तर कोरिया ने कई हथियारों की लॉन्चिंग की है। उत्तर कोरिया अमेरिका के इस अभ्यास का जवाब दे रहे हैं। उत्तर कोरिया इस तरह के अभ्यास को एक आक्रमण पूर्वाभ्यास के रूप में देख रहा है।

मंगलवार के नॉर्थ कोरिया की लॉन्चिंग के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, अल्बानिया, नॉर्वे और आयरलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी। नॉर्थ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि वह "कोरियाई प्रायद्वीप पर सैन्य तनाव को बढ़ाने वाले साउथ कोरिया-अमेरिका के संयुक्त अभ्यास पर कोरियाई पीपुल्स आर्मी" की कड़ी निंदा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+