Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपने डुप्‍लीकेट का प्रयोग कर रहे हैं नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन!

प्‍योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर से खबरों में हैं। एक मई को अपनी मौत और खराब स्‍वास्‍थ्‍य की सभी अफवाहों को धत्‍ता बताते हुए किम एक फर्टिलाइजर फैक्‍ट्री के उद्घाटन में सामने आ गए। यहां पर उन्‍होंने रिबन काट कर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। लेकिन अब कहा जा रहा है कि फैक्‍ट्री के उद्घाटन में किम नहीं बल्कि उनका डुप्लीकेट था। दरअसल एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि किम जोंग का बॉडी डबल उनके साथ था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं।

kim-jong-un

Recommended Video

    North Korea: Kim Jong UN अपने Duplicate का कर रहे हैं प्रयोग, तस्‍वीरों से उठे सवाल | वनइंडिया हिंदी

    ब्रिटेन की पूर्व सांसद का दावा

    ब्रिटेन की पूर्व सांसद लुईज मेंश ने दावा किया है कि पिछले दिनों जो शख्‍स फैक्‍ट्री के उद्घाटन में पहुंचा था, वह किम जोंग नहीं था। उन्होंने कहा कि तस्वीरों में दांत और दूसरी अहम बातों को देखने से साफ पता चलता है कि कोई और है। इनके अलावा, सोशल मीडिया पर अन्य कई लोगों ने ऐसा ही दावा किया है। ब्रिटिश न्‍यूजपेपर 'द सन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन का यह वीडियो 28 जुलाई 2017 का बताया जा रहा है। किम जोंग और उनके दो डुप्लीकेट एक मिसाइल लॉन्च के दौरान साथ दिखे थे। 11 अप्रैल के बाद से गायब रहने वाले तानाशाह किम जोंग उन पहली बार 1 मई को राजधानी प्योंगयांग के पास सेंचोन में एक फर्टिलाइजर फैक्‍ट्री के उद्घाटन समारोह में नजर आए थे।

    कई लोगों ने बताए अंतर

    नॉर्थ कोरिया के कई एक्सपर्ट्स की तरफ से ऐसा दावा किया गया है कि किम जोंग उन इस बार सामने आए लेकिन पिछली बार की तुलना में इस बार उनमें काफी अंतर दिख रहा है। हालांकि, जानकारों का ऐसा मानना है कि उनकी पुरानी और नई फोटो में दांतों, नाक, झुर्रियां, हेयर लाइन और कानों के आकर में भी छोटे-छोटे अंतर गौर करने पर साफ दिख रहे हैं। डेली मेल के मुताबिक, पूर्व सांसद लुईज मेंश ने लिखा, 'ये वही शख्स नहीं है। मगर मैं इस पर बहस नहीं कर सकती। ऐसा नहीं हो सकता कि मेरी जानकारी सही नहीं हो। यह गलत नहीं हो सकता।' मेंश के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि इस आइडिया के साथ आगे बढ़ना ठीक है या नहीं, मगर ये दोनों एक नहीं हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+