नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला मामला आया सामने, देशभर में लॉकडाउन का ऐलान

पेंगयांग, 12 मई। नॉर्थ कोरिया ने पहली बार कोरोना संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की है। कोरोना के पहले मामले की पुष्टि के साथ ही नॉर्थ कोरिया ने देशभर में गंभीर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देशभर में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए किम जोंग उन ने देश में गंभीर राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित किया है।

kim

Recommended Video

      Covid in North Korea: 2 साल में मिला पहला Corona केस, लगा Nationwide lockdown | वनइंडिया हिंदी

      रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया में कोरोना का जो पहला मामला सामने आया है उसके भीतर कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। जिसके बाद देश में पूर्ण आपातकाल लगा दिया गया है, जिससे कि वायरस को नियंत्रित किया जा सके। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार किम जॉग उन और देश के शीर्ष अधिकारियों ने इस संकट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की और इस बात पर चर्चा की कि कैसे संकर्ण को रोका जाए, बैठक के बाद मैक्सिमम इमरजेंसी वायस कंट्रोल सिस्टम का ऐलान किया गया।

      रिपोर्ट के अनुसार पेंगॉन्ग के आसपास के इलाकों को दो दिन के लिए लॉक कर दिया गया है। लॉकडाउन के चलते लोगों ने घबराहट में खरीदारी शुरू कर दी। लोगों को पता नहीं है कि यह लॉकडाउन कब खत्म होगा। इससे पहले नॉर्थ कोरिया दावा करता आया था कि उसके देश में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है। देश ने सीमावर्ती इलाकों में चौकसी को बढ़ा दिया है, समुद्र, हवा और जमीन तीनों सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है, जिससे कि संक्रमण को रोका जा सके। नॉर्थ कोरिया का कहना है कि वह संक्रमण को रोकना और इसे पूरी तरह से नियंत्रित करने की दिशा में काम कर रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+