नॉर्थ कोरिया ने समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान से थी सिर्फ 170 किमी की दूरी

सियोल, 24 मार्च: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच चल रही जंग के चलते दुनिया में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह ने समुद्र की ओर कम से कम एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं के अनुसार यह 2017 के बाद की सबसे बड़ी मिसाइल है और उत्तरी जापान के सिर्फ 170 किमी पास दागी गई है। जानकारी के अनुसार इस बार बैलिस्टिक मिसाइल ने 6,000 किमी से अधिक की ऊंचाई पर उड़ान भरी है।

North Korea conducts largest intercontinental ballistic missile

उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों जापान और साउथ कोरिया की सेनाओं का कहना है कि वह जाहिर तौर पर अपनी हथियार प्रणाली की क्षमता बढ़ाना चाहता है और यह सिलसिला उसके सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रक्षेपण करने के बाद ही पूरा होगा। यह इस साल उत्तर कोरिया का 12वां प्रक्षेपण था। गत रविवार को उत्तर कोरिया ने समुद्र में संदिग्ध गोले दागे थे।

दक्षिण कोरिया के 'ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ' ने तत्काल यह नहीं बताया कि प्रक्षेपण किसका किया गया या उसने कितनी दूर तक उड़ान भरी। वहीं, जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ने संभवत: बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपने शस्त्रागार को आधुनिक बनाने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद से ऐसी मिसाइलों की पूरी रेंज या क्षमता पर परीक्षण नहीं किया है।

उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में अपने राजधानी क्षेत्र के पास से दो मध्यम-दूरी के परीक्षण किए हैं। अमेरिका तथा दक्षिण कोरियाई सेनाओं ने बाद में बताया था कि इसमें उत्तर कोरिया के सबसे बड़े आईसीबीएम ह्वासोंग-17 के घटक शामिल थे। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन लगातार मिसाइल परीक्षण कर दुनिया को चुनौती दे रहे हैं। वो लगातार अपनी सेना और हथियारों को आधुनिक बनाने की होड़ में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+